फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi Fees How much Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari richa chadha charge for SLB series

Heeramandi Fees: 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों ने संजय लीला भंसाली से वसूली मोटी रकम, सोनाक्षी ने लिए करोड़ों

Mon, 13 May 2024 11:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 May 2024 11:14 AM IST
सार

हीरामंडी द डॉयमंड बाजार सीरीज के लिए सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगन, मनीषा कोइराला और अदीति राव हैदरी ने वसूल की है मोटी रकम।

विज्ञापन
Heeramandi Fees How much Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari richa chadha charge for SLB series
हीरामंडी द डॉयमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम@heeramandinetflix

विस्तार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है। तो वहीं सीरीज की स्टारकास्ट भी जमकर सुर्खियों बटोर रही है। भंसाली की टीवी सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई है। इस सीरीज में मनीषा ने मल्लिकाजान, अदीति ने बिब्बोजान, ऋचा ने लज्जो, संजीदा शेख ने फहीदा, शर्मीन सहगल ने आलमजेब, सोनाक्षी सिन्हा ने फरदीन और रेहाना आपा के किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया है। क्या आपको यह पता है कि इन सभी अभिनेत्रियों ने इस सीरीज के लिए कितने रुपए वसूल किए हैं, अगर नहीं तो आप भी जान लीजिए।
विज्ञापन


हीरामंडी स्टाकास्ट फीस
निर्देशक संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' पूरे 200 करोड़ रुपए बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म में पूरी स्टारकास्ट ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। इन सभी किरदारों ने फीस भी काफी अच्छी वसूली है। मल्लिकाजान उर्फ मनीषा कोइराला की बात करें तो इस सीरीज के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए फीस ली है। फिल्म में अपनी अदाओं और चमकदमक के लिए अदीति ने बिब्बोजान के किरदार के लिए पूरे 1.5 करोड़ रुपए लिए हैं। लज्जो के किरदार में ऋचा ने 1 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल की है। टीवी अभिनेत्री संजीदा शेख ने फहीदा के किरदार के लिए 40 लाख रुपए वसूल किए हैं। संजय की भांजी शर्मिन सहगल ने इस सीरीज के लिए 30 लाख रुपए लिए हैं। 
विज्ञापन


सोनाक्षी ने वसूल की सबसे मोटी रकम 
इस सूची में सबसे ऊपर नाम है सोनाक्षी सिन्हा का। सोनाक्षी ने सीरीज में दो किरदार निभाए हैं। पहला रेहाना आपा का और दूसरा रेहाना की बेटी फरदीन का किरदार निभाया है। इन दोनों किरदारों को निभाने के लिए सोनाक्षी ने पूरे 2 करोड़ रुपए फीस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह पूरी तरह से वैश्याओं के जीवन पर आधारित वेब सीरीज है। हर एक अभिनेता और अभिनेत्री ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 1 मई को रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed