फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actor Fardeen Khan said movie no entry is close to his heart and share thoughts about its sequel

Fardeen Khan: ‘हीरामंडी’ के ‘नवाब’ ने बोनी कपूर को दी हिदायत! इस फिल्म को बताया अपने दिल के बेहद करीब

Fri, 03 May 2024 07:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 May 2024 07:50 PM IST
सार

हीरामंडी के अभिनेता फरदीन खान ने अपनी फिल्म ‘नो एंट्री’ को अपने दिल के सबसे करीब बताई है। उन्होंने फिल्म को लेकर बोनी कपूर और अनीस बज्मी को हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
Heeramandi actor Fardeen Khan said movie no entry is close to his heart and share thoughts about its sequel
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लंबे समय के बाद ‘हीरामंडी’ से सिनेमा में वापसी करने के बाद फरदीन खान काफी उत्साहित हैं। अब अभिनेता ने अपने दिल के सबसे करीब रही फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि साल 2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ उनके दिल के बेहद करीब है। वह आशा करते हैं फिल्म का आने वाला सीक्वल ‘नो एंट्री’ की तरह ही बेहतर होगा। हाल ही में, निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिख सकते हैं।

विज्ञापन

सीक्वल के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत

अभिनेता फरदीन खान ने कहा, मैंने स्क्रीप्ट सुनी है, यह बहुत शानदार है। मुझे लगता है इसके लिए हर किसी को कड़ी मेहनत की जरूरत है, चाहे वह सलमान खान हो या बोनी कपूर या अनीस बज्मी। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।’

विज्ञापन

वर्षों बाद भी याद आती हैं टीवी की ये मशहूर जोड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को गड़बड़ मत करना

अभिनेता ने आगे कहा, ‘काश मैं इसका हिस्सा होता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अनीस और बोनी के लिए मेरे पसा केवल प्यार और शुभकामनाएं है। मैं बस यही कहूंगा इसे गड़बड़ मत करना।’


सीक्वल का बेसब्री से है इंतजार

अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो सीक्वल के साथ कुछ अलग कर रहे हैं कि नहीं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा है कि यह अनीस की लिखी हुई पहली फिल्म के काफी करीब होगी। उन्हें लगता है कि यह बहुत शानदार फिल्म होगी। उन्हे फिल्म के रिलीज का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इसका बेसब्री के साथ इंतजार है।’
Viral Hook Steps: बॉलीवुड के वो गाने जिनके हुक स्टेप्स हुए वायरल, लोगों ने जमकर बनाई रील्स, वीडियो भी बने


क्या है ‘नो एंट्री’ की कहानी?

‘नो एंट्री’ फिल्म की कहानी दो शादीशुदा मर्दों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त ‘प्रेम’ के चलते खुद को मुश्किल में डाल लेते हैं। फिल्म में लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने प्रमुख भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘नो एंट्री 2’ इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

 

फरदीन खान वर्क फ्रंट

फरदीन खान संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नवाब की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ अदाकारी करेंगे।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से बाहर हुईं करीना कपूर खान? वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed