{"_id":"6625ed36408662e59308cb6d","slug":"has-abhishek-bachchan-played-the-role-of-ashwatthama-as-de-aged-amitabh-bachchan-in-kalki-2898-ad-first-look-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: क्या अभिषेक बच्चन ने निभाया है जवान अश्वत्थामा का किरदार? अमिताभ के लुक ने उड़ाए यूजर्स के होश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: क्या अभिषेक बच्चन ने निभाया है जवान अश्वत्थामा का किरदार? अमिताभ के लुक ने उड़ाए यूजर्स के होश
Mon, 22 Apr 2024 10:23 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:23 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स हैरान है। कुछ लोगों को लग रहा है कि अमिताभ बच्चन के जवानी वाले किरदार को अभिषेक बच्चन ने निभाया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। उनके किरदार से पर्दा उठते ही सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बी के किरदार के जवानी वाले लुक को देखकर कई लोग हैरान है। बता दें कि बिग बी इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार अदा रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर भ्रम में पड़े लोग
अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स हैरान है। पहली झलक में अमिताभ बच्चन का जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का लुक देखने को मिल रहा है। इसे देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि अमिताभ बच्चन के जवानी वाले किरदार को अभिषेक बच्चन ने निभाया है। एक यूजर ने एक्स पर अमिताभ की वायरल तस्वीर को देखकर पूछा, "क्या जवान अमिताभ बच्चन के किरदार में अभिषेक बच्चन है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन हैं?
विज्ञापन
'मैदान' हुआ खाली, पर्दे से उतर रही अजय की फिल्म
विज्ञापन
इस बात की हो रही तारीफ
जहां कुछ लोग अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर भ्रम में पड़े हैं तो वहीं कुछ लोग फिल्म निर्माताओं की मेहनत के लिए तारीफ भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को जवान देखकर सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कल्कि के आर्ट डिजाइनर्स को मेरा सलाम।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "'कल्कि 2898 एडी' की टीम ने टेक्नोलॉजी और डिटेलिंग पर शानदार काम किया है।"
Imran Khan: इस अभिनेता ने लकड़ी काटकर और झरने का पानी पीकर बिताया बचपन, अब फिल्मों में वापसी को है तैयार
आईपीएल मैच से पहले रिलीज हुआ था लुक
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन सभी बड़े कलाकारों को एक साथ देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं। मालूम हो कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रविवार शाम खेले गए आईपीएल मैच से पहले अमिताभ बच्चन के किरदार की पहली झलक पेश की गई थी।
Varun Dhawan: वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बेबी शावर की पहली तस्वीर, टेडी बियर केक पर अटकी फैंस की निगाहें