फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary Shares Glimpse Of stage show amid her Lucknow court Case Video Viral

'मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार'; कानूनी पचड़े के बीच सपना चौधरी का पोस्ट; शो में दिखा बिंदास अंदाज

Sun, 05 Apr 2026 03:18 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 03:18 PM IST
सार

Sapna Choudhary Video: अक्तूबर 2018 के एक मामले को लेकर सपना चौधरी कोर्ट केस में उलझी हैं। इसे लेकर बीते दिन उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी हुआ था, जो बाद में निरस्त हो गया। इस बीच सपना अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary Shares Glimpse Of stage show amid her Lucknow court Case Video Viral
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सपना चौधरी एक कानूनी पचड़े में उलझी हुई हैं, जिसके चलते बीते दिन वे लखनऊ पहुंची थीं और एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। यह वारंट डांस इवेंट में कार्यक्रम न करने और दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में जारी हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने डांसर के खिलाफ वारंट निरस्त करते हुए 1400 रुपये का हर्जाना लगाया है। इस बीच सपना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन

 
सपना चौधरी ने पोस्ट में क्या लिखा?
सपना चौधरी ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने स्टेज शो की कुछ छलकियां साझा की हैं। वे ब्लैक कलर की ड्रेस में बिंदास होकर डांस करती दिख रही हैं। फोटो के साथ कैप्शन ने खास ध्यान खींचा है। सपना ने लिखा है, 'मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार'।

विज्ञापन

नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल
सपना चौधरी के डांस वीडियो पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप रियल देसी क्वीन हो'। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'डांस के मामले में आपसे बेहतर कोई नहीं'। कोई उन्हें फेवरेट डांसर बता रहा है तो कोई नंबर 1 डांसर।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)




क्या है सपना चौधरी से जुड़ा कानूनी मामला?
सपना के खिलाफ रिपोर्ट 13 अक्तूबर 2018 में हुई थी। उप निरीक्षक फिरोज खान ने सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टिट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोप था कि 13 अक्तूबर को स्मृति उपवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट बेचे गए थे। हजारों दर्शक मौजूद थे पर सपना चौधरी रात 10 बजे तक नहीं आईं, जिससे हंगामा हुआ। 

अगली सुनवाई कब होगी?
सपना चौधरी पहले ही जमानत करा चुकी हैं और उन पर आरोप भी तय हो चुके हैं। इसके बावजूद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं। इसके कारण जमानती वारंट जारी हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने वारंट निरस्त करते हुए सपना पर 1400 रुपये का हर्जाना लगाया है। उन्हें 60 हजार रुपये का मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed