'कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे'; पति वीर साहू से विवाद के बीच सपना चौधरी का पोस्ट; लिखा- 'बदले में यकीन नहीं'
Sapna Choudhary Cryptic Post: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कर्मों के हिसाब और बदले की भावना को लेकर बात करती दिखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। बीते दिनों सपना ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में सपना चौधरी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उनका आरोप है कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में हैं। इस बीच सपना अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा बटोर रही हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिखा दिलकश अंदाज
सपना चौधरी ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खूबसूरत फोटोज साझा किए हैं। वे ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में पोज देती दिख रही हैं।
लिखा- 'कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे'
सपना के पोस्ट के कैप्शन ने खास ध्यान खींचा है। उन्होंने लिखा है, 'दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है, लेकिन मैं बदला लेने में यकीन नहीं रखती। मेरा विश्वास है कि कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे ही'।
सपोर्ट में आए प्रशंसक
सपना के कैप्शन और तस्वीरों की फैंस तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें संबल देते हुए लिख रहे हैं, 'मजबूत महिला'। एक यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा हमारी पसंदीदा हैं और रहेंगी'।
कब होगी अगली सुनवाई?
बता दें कि सपना चौधरी की शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने अंतरिम राहत देते हुए आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना चौधरी से किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं करेंगे, उनके घर या कार्यस्थल पर नहीं जाएंगे। केस की अगली सुनवाई 25 जुलाई को तय की गई है।