फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane Birthday special film life career girlfriend

हर्षवर्धन राणे ने 16 की उम्र में छोड़ा घर, संजय लीला भंसाली की ठुकराई फिल्म; चर्चा में रही निजी जिंदगी

Tue, 16 Dec 2025 08:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 16 Dec 2025 08:00 AM IST
सार

Harshvardhan Rane Birthday Special: हर्षवर्धन राणे आज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। एक वक्त ऐसा था जब एक्टर बनने के लिए उन्होंने 16 साल की उम्र में घर छोड़ा था। उन्होंने साउथ से अपने करियर की शुरुआत की, बाद में बॉलीवुड का रुख किया।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Birthday special film life career girlfriend
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हर्षवर्धन राणे आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने पहले साउथ सिनेमा में अपने पैर जमाए इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मी करियर के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आइए उनकी जिंदगी पर डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन


16 साल की उम्र में छोड़ा था घर
हर्षवर्धन राणे का जन्म 16 दिसंबर 1983 को तेलुगु मां और मराठी पिता के यहां हुआ। छोटी उम्र से ही हर्षवर्धन राणे को एक्टर बनने का शौक था। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने महज 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और मुंबई पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की। साल 2008 में वह शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में नजर आए। शो के दूसरे सीजन में उन्होंने छोटा रोल किया था।
विज्ञापन

Harshvardhan Rane Birthday special film life career girlfriend
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगु फिल्म से डेब्यू
हर्षवर्धन राणे एक एक्टर के तौर पर मशहूर होने से पहले 'फिल्म ब्रांडिंग' का काम करते थे। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी दुनिया को जाना। इसके बाद एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाया। साल 2010 में अभिनेता ने साउथ इंडियन फिल्म 'थकीता थकीता' में अभिनय किया। इसके बाद वह 'ना इष्टम', 'अवुनू', 'प्रेमा इश्का काधल' और 'अनामिका' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीता।

अर्जुन रामपाल ने इस काम को बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल रोल, माता-पिता आ गए याद

सनम तेरी कसम से चर्चा में आए
साल 2016 में हर्षवर्धन राणे ने फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनकी जोड़ी मावरा हुसैन के साथ खूब जमी। दर्शकों ने इसे प्यार दिया और हर्षवर्धन राणे को भी इस फिल्म के बाद पहचाना जाने लगा। इसके बाद वह 'हसीन दिलरुबा', 'तारा वर्सेज बिलाल' में नजर आए।

Harshvardhan Rane Birthday special film life career girlfriend
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshwardhanrane
'एक दीवाने की दीवानियत' ने बनाया स्टार
इस साल रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे ने अहम किरदार निभाया। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा थीं। महज 25 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ठुकराई
हर्षवर्धन राणे को इस बात का अफसोस है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' ठुकरा दी थी। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया। उनके मुताबिक वह कभी विलेन का रोल नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के एक्टर्स लिस्ट में शामिल होना उनके लिए अच्छा होता।
विज्ञापन

Harshvardhan Rane Birthday special film life career girlfriend
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निजी जिंदगी और प्यार
हर्षवर्धन राणे पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने 'मोहब्बतें' फेम किम शर्मा को डेट किया है। किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद हर्षवर्धन राणे का नाम संजीदा शेख से जुड़ा। बताया जाता है कि हर्षवर्धन राणे को डेट करने की वजह से ही संजीदा अपने पति आमिर अली से अलग हुईं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed