Pak Celeb on Operation Sindoor: हानिया आमिर और माहिरा खान ने उगला जहर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन
Pakistani Celeb on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में देर रात पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आंतकियों के नौ ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करके तबाह कर दिया। अब इस पर पाकिस्तानी कलाकारों के रिएक्शंस आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमले के बाद से पूरा भारत, पाकिस्तान के आतंकवादियों पर इस जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहा था। अब भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा कब्जा किए गए नौ ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए उड़ा दिया है। इस जवाबी हमले पर पाकिस्तान के एक्टर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो इसकी निंदा कर रहे हैं।
हानिया आमिर ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पास अभी कोई बढ़िया शब्द नहीं है। मेरे पास बस गुस्सा, दर्द और आहत हुआ दिल है। एक बच्चा चला गया, परिवार बिखर गए और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते। यह पूरी तरह क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम गिराकर उसे रणनीति नहीं कह सकते। यह ताकत नहीं है, कायरता है। हम आपको देख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: बॉलीवुड ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, रितेश बोले- जय हिंद; विनीत-निमरत ने भी दिया रिएक्शन
माहिरा खान ने की कड़ी निंदा
हानिया आमिर ही नहीं, पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भी भारत की तरफ से इस जवाबी कार्रवाई पर जहर उगला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करत हुए लिखा ‘गंभीर रूप से कायरतापूर्ण। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए। आमीन।’
यह खबर भी पढ़ें: Rajkumar Rao: राजकुमार राव बोले- ‘छोटे शहरों के किरदारों से कहीं न कहीं एक जुड़ाव है, साझा किया अपना अनुभव
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक एक्टर्स पर की थी कार्रवाई
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के कारण 26 भारतीय मासूमों की जान चली गई थी, जिससे पूरा देश आक्रोशित था। इसके बाद से ही भारत, पाकिस्तान पर कड़े एक्शन ले रहा था। उसी कड़ी में कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए थे। अब भारत के इस जवाबी हमले से उन एक्टर्स ने जहर उगलने का काम किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.