फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hande Ercel Denies To Calling Shah Rukh Khan Uncle At The Joy Awards 2026 She Says Viral Post Is Fake

शाहरुख खान को ‘अंकल’ बोलने पर सामने आए टर्किश अभिनेत्री की प्रतिक्रिया, वायरल पोस्ट को बताया फर्जी

Wed, 21 Jan 2026 07:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:07 PM IST
सार

Hande Ercel On Shah Rukh Khan: शाहरुख खान रियाद में हुए जॉय अवॉर्ड्स में शामिल होने के बाद लगातार चर्चाओं में हैं। टर्किश अभिनेत्री हांडे एर्सेल द्वारा शाहरुख को अंकल कहना लगातार वायरल है। अब इस पूरे मामले पर टर्किश अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Hande Ercel Denies To Calling Shah Rukh Khan Uncle At The Joy Awards 2026 She Says Viral Post Is Fake
हांडे एर्सेल और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में शामिल हुए। उन्होंने कैटी पेरी, मिली बॉबी ब्राउन और अन्य कलाकारों के साथ लैवेंडर कार्पेट पर वॉक किया। शाहरुख कार्यक्रम में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुए थे। लेकिन शाहरुख खान तब ज्यादा सुर्खियों में आ गए जब तुर्की की अभिनेत्री हांडे एर्सेल की उनको लेकर एक स्टोरी वायरल हुई। जिसमें उन्होंने शाहरुख को पहचानने से इनकार करते हुए बॉलीवुड एक्टर को अंकल कह दिया। भारतीय फैंस टर्किश अभिनेत्री की इस स्टोरी से नाराज हो गए। लेकिन अब टर्किश अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए तुर्की की अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और शाहरुख को अंकल कहने पर क्या कुछ कहा।

विज्ञापन

शाहरुख का फैन बताने पर टर्किश अभिनेत्री ने बोला अंकल
जॉय अवॉर्ड्स में शाहरुख खान मिस्र की अभिनेत्री अमीना खलील के साथ स्टेज पर प्रेजेंटर के तौर पर पहुंचे थे। जब शाहरुख स्टेज पर पहुंचे तब नीचे बैठी टर्किश अभिनेत्री हांडे एर्सेल इस मूमेंट को अपने फोन के कैमरे में कैद करती नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये क्लिप काफी वायरल हुई और लोगों ने हांडे एर्सेल को शाहरुख की फैन बताया। ये वीडियो वायरल होने पर हांडे एर्सेल ने इसको लेकर एक स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। इसी स्टोरी में हांडे ने शाहरुख को पहचानने से भी इनकार करते हुए उन्हें अंकल कहा। टर्किश अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘ये अंकल कौन हैं? मैं तो बस अपनी दोस्त अमीना खलील का वीडियो बना रही थी। मैं उनकी फैन नहीं हूं!! कृपया गलत जानकारी फैलाना बंद करें!!’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने स्टोरी को बताया फर्जी
टर्किश अभिनेत्री की शाहरुख को अंकल बताने वाली स्टोरी वायरल हो गई। इसके बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक ओर जहां इसे शाहरुख की बेज्जती बताया जाने लगा। वहीं दूसरी ओर लोग इसको लेकर टर्किश अभिनेत्री को निशाने पर लेने लगे। हालांकि, बात ज्यादा वायरल होने पर टर्किश अभिनेत्री ने एक्स पर की गई एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसे फर्जी बताया। हांडे ने शाहरुख खान को कभी भी अंकल कहने से इनकार करते हुए उनकी स्टोरी के स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई ऐसी स्टोरी शेयर नहीं की। हांडे ने एक्स पर एक यूजर द्वारा वायरल पोस्ट के रिप्लाई में ये बात कही।





मेट गाला में भी पहचान को लेकर चर्चा में आए थे शाहरुख
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान को लेकर चर्चाओं में आए हों। इससे पहले पिछले साल 2025 मेट गाला में विदेशी पत्रकारों में से कुछ ने शाहरुख खान को तुरंत नहीं पहचाना। जिसके बाद एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने विनम्रता से अपना परिचय देते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख हूं।’ यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे शाहरुख खान की इन्सल्ट करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed