फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   gynecologist Dr Rustom Soonawala passed away at 95 delivered bollywood kids Kareena kapoor Taimur Raha Kapoor

Dr Rustom Soonawala: करीना, आलिया व अनुष्का की डिलीवरी करवाने वाले डॉ. रुस्तम का निधन, कपूर खानदान के करीबी थे

Mon, 06 Jan 2025 10:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Jan 2025 10:53 PM IST
सार

करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की गयनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया, जिन्होंने तैमूर अली खान और राहा कपूर के जन्म के समय करीना और आलिया की डिलीवरी करवाई थी। 

विज्ञापन
gynecologist Dr Rustom Soonawala passed away at 95 delivered bollywood kids Kareena kapoor Taimur Raha Kapoor
डॉ. रुस्तम सूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद आज रविवार को 95 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बॉलीवुड के पंसदीदा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर थे। उन्होंने तैमूर अली खान जन्म के समय करीना कपूर की डिलीवरी करवाई थी। उन्होंने ही राहा कपूर के जन्म के समय आलिया भट्ट की डिलीवरी करवाई थी। तैमूर अली खान और राहा कपूर का प्रसव कराया था। खास बात यह है कि करीना कपूर का जन्म भी उन्हीं के हाथों हुआ था।

विज्ञापन


1991 में मिला पद्मश्री
उन्हें महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य और परिवार नियोजन में योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ही 1960 के दशक में पॉलीइथिलीन आईयूडी का आविष्कार किया था, जो जन्म नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण था, जो पिछले तरीकों का एक सुरक्षित विकल्प साबित हुआ।
विज्ञापन


बॉलीवुड किड्स को दुनिया में लाए डॉक्टर
हालांकि, तैमूर और करीना ही एकमात्र कपूर बच्चे नहीं हैं, जिनका जन्म डॉ. रुस्तम ने कराया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 1974 में करीना की अभिनेत्री बहन करिश्मा कपूर का भी जन्म करवाया। उसके बाद 1982 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जन्म उन्होंने ही करवाया। वह कपूर खानदान के बेहद करीबी थे। उन्होंने करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह और रणबीर-आलिया की बेटी राहा का जन्म भी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में किया था काम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्यारी बेटी वामिका का जन्म भी डॉ. रुस्तम सूनावाला ने ही करवाया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने उनके निधन पर शोक जताया। डॉ. कोहली ने कहा, 'हम उन्हें याद करेंगे। दो दशकों तक वह अस्पताल के ट्रस्टियों के चिकित्सा सलाहकार थे, जो दिशा, विचारों और ज्ञान से भरी मासिक बैठकों में भाग लेते थे।' बता दें कि दिवंगत स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस अस्पताल में वर्षों तक ट्रेनिंग की थी और उनके बेटे, डॉ. फिरोज सूनावाला आज भी उसी विभाग में काम कर रहे हैं। डॉ. सूनावाला वर्षों पहले सर्जरी से सेवानिवृत्त हो गए थे, वे इस पेशे का सक्रिय हिस्सा बने रहे और कुछ साल पहले तक परामर्श देना जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed