फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guntur Kaaram Pooja Hegde Replaced by Meenakshii Chaudhary after she opts out of Mahesh Babu starrer film

Guntur Kaaram:‘गुंटूर कारम’ में पूजा हेगड़े को इस अभिनेत्री ने किया रिप्लेस, महेश बाबू संग साझा करेंगी स्क्रीन

Sun, 25 Jun 2023 11:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 25 Jun 2023 11:47 AM IST
सार

पिछले दिनों खबर आई थी कि पूजा हेगड़े ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने पूजा हेगड़े की जगह एक नई हीरोइन को कास्ट कर लिया है।

विज्ञापन
Guntur Kaaram Pooja Hegde Replaced by Meenakshii Chaudhary after she opts out of Mahesh Babu starrer film
महेश और मीनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।  इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि पूजा हेगड़े ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने पूजा हेगड़े की जगह एक नई हीरोइन को कास्ट कर लिया है।

विज्ञापन

मीनाक्षी चौधरी करेंगी महेश बाबू के साथ रोमांस
पूजा हेगड़े के फिल्म से बाहर होने के बाद टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ इस समय शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जाहिर तौर पर खबर आ रही है कि फिल्म में पूजा की जगह मीनाक्षी चौधरी को ले लिया गया है। खबरों की मानें तो श्रीलीला फिल्म में पूजा हेगड़े की भूमिका निभाएंगी। 

Arun Mandola: 'आदिपुरुष' पर भड़के 'संकटमोचन महाबली हनुमान' के अरुण मंडोला, बोले- मेरा शो इससे कई गुना बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों की वजह से फिल्म की कास्ट में हुआ बदलाव
खबरों की मानें तो फिल्म के शेड्यूल में बार-बार आने वाले बदलावों के कारण पूजा परेशान हो गई थीं और इसी कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। संगीत निर्देशक थमन भी इन्हीं कारणों से फिल्म से बाहर हो गए हैं और चर्चा है कि टीम अनिरुद्ध को इसमें शामिल करने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी तक महेश बाबू की टीम या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म  ‘गुंटूर कारम’ में पूजा हेगड़े और श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed