फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guneet Monga Oscar shortlisted short film Anuja is all set to make its streaming debut on Netflix

Anuja: अब देख पाएंगे गुनीत मोंगा की ‘ऑस्कर 2025’ के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्म अनुजा, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Tue, 14 Jan 2025 09:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Jan 2025 09:15 PM IST
सार

गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ को ‘ऑस्कर 2025’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म’ श्रेणी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Guneet Monga Oscar shortlisted short film Anuja is all set to make its streaming debut on Netflix
गुनीत मोंगा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अपनी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के लिए साल 2023 का अकादमी पुरस्कार जीतने वाली गुनीत मोंगा एक बार फिर भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं। उनके नए प्रोजेक्ट ‘अनुजा’ को ‘ऑस्कर 2025’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म’ श्रेणी में चुना गया है। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


यह है फिल्म की कहानी
फिल्म अनुजा दो बहनों की कहानी है, जो समाज के शोषण के बीच भी एक उम्मीद लिए आगे बढ़ती है। एक नौ साल की अनाथ बच्ची, जिसका नाम अनुजा है। वह अपनी 17 साल की बहन पलक के साथ एक फैक्ट्री में काम करती है। काम के लिए अनुजा स्कूल भी छोड़ देती है और पढ़ाई लिखाई से किनारा कर लेती है। इसके बाद एक टीचर फैक्ट्री में आता है और अनुजा को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाने का वादा करते हैं।
विज्ञापन

 

KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक की एक छलांग पड़ी बहुत महंगी, गंवाई पीठ; जानें क्लाइमैक्स सीन में क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ीं हैं
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अनीता भाटिया ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट फिल्म 'अनुजा' में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (ईपी) जुड़ी हैं। फिल्म का उद्देश्य सड़क पर रह रहे कामकाजी बच्चों को जागरूक करना और सशक्त बनाना है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज पर, गुनीत मोंगा कपूर ने साझा किया, "'अनुजा'  साहस की कहानी है, जो बहुत दिल से बनाई गई फिल्म है।


Fateh Box Office Day 5: त्योहार का भी फायदा नहीं उठा पाई फतेह, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशायी


गुनीत मोंगा ने जताई खुशी
उन्होंने आगे कहा, "मैं निर्माता मिंडी कलिंग, सुचित्रा मट्टई और कृष्ण नाइक के इस जर्नी का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हूं और काफी सम्मानित भी महसूस कर रही हैं। अब हमारी इस कहानी को प्रियंका चोपड़ा का भी साथ मिल गया है। मैं नेटफ्लिक्स की भी काफी हकदार हूं। यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म की हकदार है। अब मेरी यह कहानी दुनियाभर के लोगों के पास पहुंचेगी। नेटफ्लिक्स 190 देशों में उपलब्ध है। ऐसे में कहानी को वैश्विक पहचान मिलेगी।"



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed