फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ground Zero X Review social media users positive response to emraan hashmi movie

Ground Zero X Review: सोशल मीडिया पर ‘ग्राउंड जीरो’ को मिला प्यार, लोग बोले- इमरान की करियर बेस्ट परफॉर्मेंस

Sat, 26 Apr 2025 10:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

Emraan Hashmi Starrer Ground Zero: इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है। फिल्म के अलावा यूजर्स ने इमरान हाशमी के अभिनय की भी तारीफ की है। पढ़ते हैं फिल्म को लेकर नेटिजन्स ने क्या कहा?
 

विज्ञापन
Ground Zero X Review social media users positive response to emraan hashmi movie
ग्राउंड जीरो - फोटो : एक्स

विस्तार

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘टाइगर 3’ के बाद इमरान हाशमी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। यूजर्स फिल्म को काफी प्यार दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीतने में कामयाब रही। पढ़ते हैं यूजर्स ने फिल्म को लेकर कैसे रिएक्शन दिए?

विज्ञापन


नेटिजन्स ने की तारीफ
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी पर आधारित है। फिल्म कुख्यात आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे को दिखाती है। नेटिजन्स को फिल्म और उसकी कहानी दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अभी ‘ग्राउंड जीरो’ देखी। इमरान हाशमी ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यह एक शानदार फिल्म है। जरूर देखें।’ 

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा, ‘ग्राउंड जीरो’ एक बेहतरीन एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इसमें देशभक्ति के कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाले पल भी हैं। इमरान हाशमी ने आश्चर्यजनक रूप से एक बीएसएफ अधिकारी के रूप में शानदार अभिनय किया है। और बाकी सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में बिल्कुल ठीक हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और नेटिजन ने लिखा, ‘कश्मीर में 38 साल बाद एक फिल्म दिखाई गई और यह सिनेमा से कहीं बढ़कर थी। ग्राउंड जीरो ने उन लोगों के दिलों को छू लिया, जिन्होंने इसकी वास्तविकता को जिया है। बीएसएफ जवानों ने फिल्म की प्रामाणिकता और भावनात्मक गहराई की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अनुभवों का आईना बताया है।’ बाकी की प्रतिक्रियाएं नीचे देखें: 


 
 
 
 
 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Box Office Collection: पहले दिन बुरा रहा ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल, एक्सपर्ट्स बोले- ‘उरी’ देखी और बस…

‘ग्राउंड जीरो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आएगा।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Movie Review: ‘ग्राउंड जीरो’ के सामने इमरान की इमेज बड़ी चुनौती, देशभक्ति का एक और चैप्टर पूरा


फिल्म की स्टार कास्ट
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ साल 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाई है। इमरान के अलावा साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed