Ricky Kej: रिकी केज ने लियोनार्डो डिकैप्रियो से की शाहरुख खान की तुलना, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कही ये बात
Ricky Kej On SRK National Award: शाहरुख खान के ‘जवान’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार और पद्मश्री रिकी केज दिल्ली में चल रहे सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल 2025 के तीसरे दिन शामिल हुए। इस दौरान केज ने एएनआई से कई मुद्दों पर बात की। इनमें 'जवान' के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने पर शाहरुख खान को लेकर भी उन्होंने बात की। वहीं अपने हालिया रिलीज एल्बम 'गांधी मंत्रा ऑफ कम्पैशन' पर भी उन्होंने बात की।
केज ने की लियोनार्डो डिकैप्रियो से तुलना
शाहरुख के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों ने शाहरुख की इस जीत पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि कई लोगों ने शाहरुख की इस जीत को उचित ठहराया है। रिकी केज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'द रेवेनेंट' के लिए पहली ऑस्कर जीत को याद किया। जहां कई लोगों को लगा कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, लेकिन यह उनके करियर के लिए एक लंबे समय से प्रतीक्षित सम्मान था। केज ने कहा कि किंग खान ने अपने करियर में काफी शानदार काम किया है। वो 'जवान' से पहले ही इस सम्मान के हकदार थे।
शाहरुख के लिए खुश हैं केज
केज ने कहा कि लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ भी ऐसा हुआ था, जब उन्होंने ‘द रेवेनेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। बहुत से लोग मानते हैं कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ काम नहीं था। लेकिन जब उन्होंने ‘द रेवेनेंट’ के लिए पुरस्कार जीता तो सभी उनके लिए बहुत खुश हुए क्योंकि उन्होंने सोचा ठीक है, यह लियोनार्डो डिकैप्रियो का साल है। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और वह इसके हकदार हैं। मेरा मानना है कि शाहरुख खान के साथ भी यही बात है। शाहरुख ने पहले भी शानदार काम किया है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।
गांधी के सिद्धांतों के बारे में बात करता है ‘गांधी मंत्रा ऑफ कम्पैशन’
इस दौरान केज ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर बनाए गए अपने नए प्रोजेक्ट ‘गांधी मंत्रा ऑफ कम्पैशन’ के बारे में भी बात की। उन्होंने यह भी बताया कि इस एल्बम का एक म्यूजिक वीडियो चल रहे सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा एल्बम है जो मैंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर बनाया है, जो मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं।
यह एल्बम महात्मा गांधी द्वारा सिखाए गए अहिंसा और शांति के सिद्धांतों और आदर्शों के बारे में है। इन आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है क्योंकि हम विभाजन, नफरत, ट्रोलिंग और अशांति से भरी दुनिया में रह रहे हैं। मेरा मानना है कि गांधी के आदर्श इस धरती की मदद कर सकते हैं, और ये सभी आदर्श भारत से आए हैं।