फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda breaks silence after Sunita Ahujas accusation calls affair rumours a big conspiracy

गोविंदा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप पर रखी बात, बताया पत्नी सुनीता के साथ क्या है दिक्कत

Sun, 18 Jan 2026 06:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Jan 2026 06:48 PM IST
सार

Govinda: गोविंदा ने अपने ऊपर लगे इल्जाम पर बात रखी है। उन्होंने बताया है कि पत्नी सुनीता के साथ क्या हुआ है। उन्होंने भगवान से एक प्रार्थना भी की है।

विज्ञापन
Govinda breaks silence after Sunita Ahujas accusation calls affair rumours a big conspiracy
गोविंदा, सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा सार्वजनिक तकरार की वजह से सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि इस जोड़े की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें हैं, जिसकी वजह से जोड़ा तलाक के जरिए अलग होने की कगार पर है। अफवाह यह भी है कि गोविंद का एक्स्ट्रा मैरिटल  अफेयर चल रहा है। इस मामले पर गोविंदा ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए इल्जाम
हाल ही में सुनीता आहूजा ने कहा कि वह गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि उनके कई अफेयर थे। इस पर गोविंदा ने कहा कि सुनीता को एक साजिश के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने एएनआई से कहा 'मैंने देखा है कि कभी-कभी जब हम नहीं बोलते, तो या तो हम कमजोर दिखते हैं या ऐसा लगता है कि हम ही समस्या हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता को साजिश में फंसाया गया
उन्होंने आगे कहा 'आज मैं जवाब दे रहा हूं। मुझे बताया गया था कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि उन्हें साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। सुनीता कभी सोच भी नहीं सकती कि उसे अनजाने में एक बड़ी साजिश में फंसाया गया है। समाज में किसी की इज्जत खराब करना और उन पर कुछ थोपना अच्छा नहीं है।'
विज्ञापन

Govinda breaks silence after Sunita Ahujas accusation calls affair rumours a big conspiracy
गोविंदा और सुनीता - फोटो : X
गोविंदा ने परिवार से की विनती
गोविंदा ने आगे कहा 'जब फिल्म इंडस्ट्री में आपकी शोहरत एक हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो लोग आपको बर्बाद करने के लिए आगे आते हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस मुश्किल से बाहर निकालें। मैं अपने बच्चों की भलाई के लिए भी प्रार्थना करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई गलतफहमी न हो और मेरा दम न घुटे। मैं खासकर अपने परिवार से हाथ जोड़कर विनती करता हूं।'

'खोसला का घोसला 2' को लेकर अनुपम खेर ने दी अपडेट, साथ नजर आए ये कलाकार

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हुए, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। हाल ही में गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें सामने आईं। दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया और सुनीता ने कहा कि कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed