फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   GONDHAL Hindi Trailer Out: India Oscar Entry Movie Ilaiyaraaja Santosh Davakhar marathi Film Release Date

गोंधल: भारत की ऑस्कर एंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज; थिएटर में कब दस्तक देगी रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी?

Tue, 27 Oct 2026 10:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Oct 2026 10:06 PM IST
सार

  • ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनी संतोष दावखर की फिल्म 'गोंधल' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
  • यह फिल्म अगले महीने हिंदी और साउथ भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • यह सस्पेंस और रोमांच से भरपूर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जानिए कब रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
GONDHAL Hindi Trailer Out: India Oscar Entry Movie Ilaiyaraaja Santosh Davakhar marathi Film Release Date
गोंधल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मराठी फिल्म 'गोंधल' की खूब चर्चा हो रही है। यह इस साल एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। अब यह 12 नवंबर 2026 को सात भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर ने दस्तक दी है। इसमें लोक परंपरा और सांस्कृतिक आयोजन की झलक है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां-कहां रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'गोंधल' हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेज्री भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि पहली बार किसी मराठी फिल्म को वैश्विक स्तर पर सात भाषाओं में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका सहित कई क्षेत्रों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

GONDHAL Hindi Trailer Out: India Oscar Entry Movie Ilaiyaraaja Santosh Davakhar marathi Film Release Date
मराठी फिल्म गोंधल - फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
सामने आए ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें विजुअल्स हैं। सांस्कृतिक माहौल है। सस्पेंस की परते हैं और साथ ही रोमांच है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत की पृष्ठभूमि पर आधारित 'गोंधल' सुमन और आनंद राव नाम के नवविवाहित जोड़े की कहानी है। इनकी जिंदगी में एक परेशान कर देने वाला मोड़ आता है। ख्वाहिशें, कर्तव्य और आस्था आपस में टकराने लगते हैं। एक दुल्हन की चाहत, पति की जिम्मेदारियां और रहस्यमयी घटनाओं की एक सीरीज धीरे-धीरे इस जोड़े को ऐसे जाल में उलझा देती है, जहां दिखाई देने वाली हर चीज सच नहीं होती। वहीं, सच्चाई अपनी जगह कायम रहती है।

विज्ञापन

GONDHAL Hindi Trailer Out: India Oscar Entry Movie Ilaiyaraaja Santosh Davakhar marathi Film Release Date
मराठी फिल्म गोंधल - फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar

क्या बोले संतोष दावखर?
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित इस फिल्म में संतोष दावखर ने क्षेत्रीय लोक परंपराओं को दिखाया है। यह कहानी दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करती हैं।  फिल्म के बारे में बात करते हुए, लेखक-निर्देशक संतोष दावखर कहते हैं, 'भारतीय सिनेमा को लेकर वैश्विक धारणा अक्सर गरीबी और जातिगत संघर्षों की कहानियों से बनती हैं। ये भारत की पूरी अभिव्यक्ति नहीं हैं। 'गोंधल' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति, लोगों और परंपराओं का संगम है।
दुनिया को इस परंपरा से परिचित कराना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है'। बता दें कि गोंधल, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित सदियों पुरानी आधी रात की लोक-परंपरा और अनुष्ठान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed