Indian Actors: इन कलाकारों ने बनाई फिल्मों से दूरी, विजय दलपति भी लेने वाले हैं अभिनय से संन्यास
हाल में ही साउथ के बड़े सुपरस्टार और 'गोट' फिल्म अभिनेता विजय दलपति ने भी घोषणा की है कि वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं। आज इस क्रम में हम बात करेंगे, उन कलाकारों की, जो फिल्मी दुनिया से लगभग गायब हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। देश के अलग-अलग कोने में हर शुक्रवार फिल्मों की किस्मत तय होती है। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करती हैं, तो कुछ इतिहास से ऐसे गायब हो जाती हैं,जैसे गधे के सर से सींग। इस क्रम में कुछ ऐसे कलाकार भी शामिल हैं, जो फिल्मों की दुनिया में एक वक्त काफी सक्रिय होने के बावजूद फिल्मी दुनिया से गायब हो जाते हैं। इस दौरान कुछ कलाकार अपनी मर्जी से फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेते हैं, तो कुछ फिल्मों की असफलता की वजह से गुमनामी में खो जाते हैं। हाल में ही साउथ के बड़े सुपरस्टार और 'गोट' फिल्म अभिनेता विजय दलपति ने भी घोषणा की है कि वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं। आज इस क्रम में हम बात करेंगे, उन कलाकारों की, जो फिल्मी दुनिया से लगभग गायब हो चुके हैं।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना अपने बयानों से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। ट्विंकल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से की थी। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता बॉबी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बादशाह, जान, जुल्मी, जोरू का गुलाम आदि कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, फिल्मों में अपेक्षाकृत सफलता न मिलने पर उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया और इंटीरियर डिजाइनिंग में काफी नाम कमाया। वह एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया एक समय पर काफी चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में भी काम किया है। उन्होंने 'सलाम ए इश्क', 'संडे', 'डोर', 'टारजन द वंडर कार' आदि कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इन दिनों अभिनेत्री फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन लंबे वक्त से वह फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। उन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी।
साहिल खान
साहिल खान इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। वह एक फिटनेस आइकन हैं, जिन्हें लोग काफी पंसद करते हैं। इंस्टाग्राम पर लाखो फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। साहिल अक्सर अपनी आलीशान जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं। साहिल लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक वक्त वह कई फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टाइल' और साल 2003 की 'एक्सक्यूज मी' आदि कुछ फिल्मों में काम किया है।
Neil Nitin Mukesh: भगवान गणेश को छोटा भाई मानते हैं नील नितिन मुकेश, घर में गणपति का किया स्वागत
रजत बेदी
रजत बेदी एक समय पर काफी व्यस्त कलाकार थे। उन्होंने चालीस से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कोई मिल गया' के राज सक्सेना के रूप में काफी पहचान मिली थी। रजत ने 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'इंडियन', 'ये दिल आशिकाना' आदि कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। हालांकि, वह काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। इन दिनों वह बतौर बिजनेस मैन काफी सक्रिय हैं और मुंबई में अपना व्यापार चलाते हैं।
Bollywood Movies: विवाद के चलते बदलना पड़ा इन फिल्मों का नाम, अक्षय कुमार की दो फिल्में हैं शामिल