Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   global icon Multiple Grammy award winner Rihanna arrived in India after two years spotted at Airport in Mumbai

दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल

Fri, 24 Apr 2026 09:04 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 24 Apr 2026 09:04 AM IST
सार

Rihanna Returns To India: ग्लोबल आइकन सिंगर रिहाना एक बार फिर भारत लौटी हैं। बीती रात उन्हें मुंबई में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सिंगर ने पैप्स से बातचीत की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
global icon Multiple Grammy award winner Rihanna arrived in India after two years spotted at Airport in Mumbai
ग्लोबल आइकन रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कई ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुकीं दुनियाभर में मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर भारत आई हैं। करीब दो साल बाद उन्होंने भारत में वापसी की है। इससे पहले वे साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। अब एक बार फिर उन्हें बीती रात मुंबई में एयरपोर्ट पर देखा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं रिहाना
चर्चित मॉडल और सिंगर रिहाना को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे ऑल ब्लैक लुक में काले रंग का चश्मा लगाए नजर आईं। उन्हें देख फैंस की भीड़ लग गई। रिहाना भारी-भरकर सिक्योरिटी में नजर आईं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत अंबानी-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में किया था परफॉर्म
बता दें कि साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।

विज्ञापन

इस बार क्यों आई हैं रिहाना?
ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना को पैप्स से बात करने के अलावा फैंस से बातचीत करते हुए देखा गया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फैंस से बात करती दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि रिहाना एक प्राइवेट जेट से भारत आई हैं। रिहाना की तस्वीरें और वीडियो कलिना एयरपोर्ट पर ली गईं। सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि रिहाना इस बार भारत क्यों आई हैं? रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे इस बार किसी फैशन इवेंट में शिरकत करने पहुंची हैं। यह ब्यूटी इवेंट 24 अप्रैल को आयोजित होने वाला है, जहां रिहाना अपने ब्रांड का लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed