फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gippy Grewal reacted to AP Dhillon act of breaking guitar at stage of Coachella 2024

Gippy Grewal: एपी के गिटार तोड़ने पर सामने आई गिप्पी की प्रतिक्रिया, कहा- हो सकता है उनके परफार्मेंस का हिस्सा

Fri, 03 May 2024 09:59 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 03 May 2024 09:59 AM IST
सार

बीते दिनों कोचेला में अपने परफार्मेंस के दौरान पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने स्टेज पर गिटार तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। अब इस पूरे मामले पर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने भी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Gippy Grewal reacted to AP Dhillon act of breaking guitar at stage of Coachella 2024
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट पंजाबी फिल्में और गाने दिए हैं। हाल में एक वाकया काफी चर्चा का विषय रहा था, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर गिटार तोड़ दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब इस वाकये पर गिप्पी ग्रेवाल ने भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन


एपी ने स्टेज पर तोड़ा था गिटार
हाल में ही एपी ढिल्लों ने कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म किया था। ये समारोह दुनिया के सबसे बड़े संगीतर समारोह में से एक है। इस समारोह में परफॉर्म करने के दौरान एपी ने स्टेज पर ही गिटार तोड़ दिया था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर भी साझा किया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब इस पूरे मामले पर गिप्पी ग्रेवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

Prasanna Vadanam: सुहास की फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, ओटीटी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई जानबूझ कर ऐसा नहीं करता'
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे एपी ढिल्लों द्वारा गिटार तोड़े जाने को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह एपी के परफार्मेंस का हिस्सा हो सकता है। कोई भी ऐसे जानबूझ कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता है।
Eri Trailer: 'एरिक' का जबर्दस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, लापता बच्चे की तलाश में दिखे बेनेडिक्ट कंबरबैच
'मुझे नहीं पता क्यों तोड़ा गिटार'
इस पर आगे उन्होंने कहा, 'मैंने वह वीडियो देखी है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने गिटार क्यों तोड़ा है? मुझे सच में नहीं पता कि स्टेज पर क्या हुआ था, लेकिन कभी-कभी होता है आप जिस तरह से प्लान करते हैं, चीजें वैसे घटित नहीं होतीं। कोई भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता। हम अनजाने में ही ऐसा कर बैठते हैं।'
Kanguva: सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लेकर पत्नी ज्योतिका ने कह दी बड़ी बात, पहली बार देखने को मिलेगा ऐसा कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed