फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gene Hackmans estate asks court to block release of death investigation records

Gene Hackman Death: जीन हैकमैन के प्रतिनिधि ने अदालत से की मांग, सार्वजनिक न करें मौत से जुड़ी जांचें

Fri, 14 Mar 2025 09:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Mar 2025 09:58 AM IST
सार

Gene Hackman Death: हॉलीवुड के अभिनेता जीन हैकमैन की मौत हो गई है। उनकी संपत्ति के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उनकी मौत से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक न किए जाएं। इससे हालत खराब हो सकती है।

विज्ञापन
Gene Hackmans estate asks court to block release of death investigation records
जीन हैकमैन - फोटो : एक्स

विस्तार

जीन हैकमैन की संपत्ति के प्रतिनिधि ने अदालत से गुजारिश की है कि वह उनकी मौत की जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक न करें। उन्होंने यह भी गुजारिश की है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट्स के साथ तस्वीरें और वीडियो को भी सार्वजनिक न करें। पिछले महीने न्यू मैक्सिको में मौजूद जीन हैकमैन के घर में उनकी और उकी पत्नी की लाशें मिली थीं।

विज्ञापन

बीमारी की वजह से हुई जीन हैकमैन की मौत
अधिकारियों ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि हैकमैन की कई बीमारियों की वजह से 95 साल में मौत हो गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी की भी 65 साल की उम्र में कई बीमारियों की वजह से मौत हो गई थी। हैकमैन के पेसमेकर ने आखिरी बार 18 फरवरी को गतिविधि के संकेत दिए थे। दंपति के शव 26 फरवरी तक नहीं मिले। रखरखाव और सुरक्षा कर्मचारियों ने इसकी खबर पुलिस को दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: Hindi Movies Part 2: दो भागों में बनाई जाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं रणबीर की दो मूवीज

विज्ञापन
विज्ञापन

Gene Hackmans estate asks court to block release of death investigation records
अनिल कपूर ने जीन हैकमैन को दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम

दस्तावेज सार्वजनिक न करने की गुजारिश की
हैकमैन और अराकावा की संपत्ति के प्रतिनिधि जूलिया पीटर्स ने सांता फे की एक अदालत से गुजारिश की है कि वह अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन के तहत परिवार के दुख की स्थिति में निजता के अधिकार की रक्षा के लिए मामले के रिकॉर्ड को सील कर दें। उन्होंने संदेह जताया कि अगर ये दस्तावेज मीडिया के हाथ लगे तो इससे चौंकाने वाली स्थिति हो सकती है। दस्तावेज सार्वजनिक न करने की गुजारिश मंगलवार की गई।

विज्ञापन

जीन हैकमैन ने नहीं किया दिखावा
याचिका में कहा गया है कि दम्पति ने 'सांता फे, न्यू मैक्सिको में तीस से एक आदर्श जिंदगी जी और अपनी जिंदगी का दिखावा नहीं किया।' न्यू मैक्सिको का ओपन रिकॉर्ड कानून किसी की निजी जानकारी को लोगों के सामने लाने से रोकता है। कानून के तहत चिकित्सा जानकारी को भी सार्वजनिक नहीं किया जाता।

कौन थे जीन हैकमैन?
हिकमैन हॉलीवुड के अभिनेता थे। उन्होंने 1960 से लेकर 2000 के दरमियान दो ऑस्कर जीते हैं। उन्होंने 'द फ्रेंच कनेक्शन' और 'हूसियर्स' और 'सुपरमैन' जैसी फिल्में की हैं। उनकी पत्नी अराकाव हवाई में पैदा हुईं। उन्होंने पियानों की पढ़ाई की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। वह 1980 में हैकमैन से मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed