SS Rajamouli: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की 'आरआरआर' की तारीफ, खुशी से गदगद हुए राजामौली ने दी यह प्रतिक्रिया
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। अब फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है।
विस्तार
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और रामचरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' जबर्दस्त हिट रही। फिल्म का डंका ऑस्कर में भी बजा है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता पर पूरा भारत झूमा था। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी ‘आरआरआर’ ने अपनी सफलता का परचम लहराया था। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। अब फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने की फिल्म आरआरआर की तारीफ
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में आए हुए हैं। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह कौन सी भारतीय फिल्म सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं। तो इसपर लुइज इनासियो ने कहा, ‘मेरी पसंदीदा फिल्म आरआरआर' है। यह तीन घंटे की फीचर फिल्म है और इसमें मजेदार दृश्य और बहुत सुंदर नृत्य हैं। भारत पर ब्रिटिश नियंत्रण की गहरी आलोचना भी गई है।’
Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा
फिल्म के मेकर्स और टीम को दी बधाई
राष्ट्रपति लुइज ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि इस फिल्म को सफल होना चाहिए क्योंकि मैं जिस किसी से भी मिलता हूं। मैं उनसे पूछता हूं 'क्या आपने थ्री 'आर' फिल्म देखी है?' मैंने राजनीतिक पक्ष और फिल्म में दिखाए गए नृत्य और खुशी का आनंद लिया। ब्रिटिश पर आलोचना एकदम सही की गई है। आलोचना के लिए भी मेकर्स ने कॉमिक सीन का इस्तेमाल किया है। । इसलिए मैं निर्देशक और कलाकारों को बधाई देता हूं क्योंकि फिल्म देखकर मुझे बहुत खुशी हुई थी।’
Jawan Litmus Test: महावीकएंड बनाने के लिए आज कमाने होंगे इतने करोड़, ‘जवान’ के चार बनाम ‘पठान’ के पांच दिन
एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का किया शुक्रिया अदा
राष्ट्रपति लुइज के यह शब्द सुनकर निर्देशक राजामौली फुले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘सर आपके इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह जानकर खुशी हुई कि आपने भारतीय सिनेमा का उल्लेख किया और हमारी फिल्म आरआरआर का आनंद लिया। हमारी टीम खुश है। आशा है कि आप हमारे देश में बहुत अच्छा समय बिता रहे होंगे।’