{"_id":"69086db9b07292c74e05c5d8","slug":"first-time-ai-film-festival-will-be-featured-in-iffi-2025-in-goa-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएफएफआई 2025 में पहली बार आयोजित होगा AI फिल्म फेस्टिवल, सिखाई जाएंगी ये नई चीजें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आईएफएफआई 2025 में पहली बार आयोजित होगा AI फिल्म फेस्टिवल, सिखाई जाएंगी ये नई चीजें
Mon, 03 Nov 2025 02:24 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:24 PM IST
सार
IFFI 2025: वर्कशॉप में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि फिल्म बनाने में एआई का कैसे इस्तेमाल किया जाए और कहानी कहने के तरीके में क्या तकनीक इस्तेमाल की जाए।
विज्ञापन
आईएफएफआई 2025
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवंबर की 20 से 28 तारीख तक गोवा में 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' का आयोजन होने वाला है। इस प्रोग्राम में भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फिल्म फेस्टिवल और हैकथॉन का आयोजन किया जाएगा। यह प्रोग्राम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कई लोगों को साथ लाया जाएगा
कार्यक्रम को करने का मकसद यह पता करना है कि एआई किस तरह से फिल्ममेकिंग और कहानी कहने के तरीके में बदलाव ला सकता है। इसके जरिए फिल्म निर्माताओं, रचनाकारों और तकनीकी जानकारों को साथ लाया जाएगा और एआई के उपकरणों पर विचार किया जाएगा।

एआई
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम का मकसद रचनात्मकता को बढ़ाना है
महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर जो एआई फिल्म फेस्टिवल से जुड़े हैं, ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद टेक्नोलॉजी के जरिए रचनात्मकता को बढ़ाना है। उन्होंने आगे कहा 'सिनेमा ने अक्सर इंसानी सोच की ताकत को दिखाया है। आज एआई हमें एक ऐसी ताकत दे रहा है जिसके जरिए हम सपने देख सकते हैं और उन्हें प्रदर्शित कर सकते हैं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इसका मंच होगा।'
यह खबर भी पढ़ें: क्या 'भूल भुलैया 4' में अक्षय-कार्तिक साथ में आएंगे नजर? अनीस बज्मी ने कास्ट को लेकर दी नई अपडेट

एआई के इस्तेमाल पर होगी बात
एआई फिल्म फेस्टिवल में एआई से बनाई गई अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल होंगी। इसमें फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन फिल्में प्रदर्शित होंगी। डेवलपर और कहानीकारों के लिए एआई-आधारित फिल्म बनाने के लिए 48 घंटे का एक हैकथॉन भी आयोजित किया जाएगा। वर्कशॉप में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि फिल्म बनाने में एआई का कैसे इस्तेमाल किया जाए और कहानी कहने के तरीके में क्या तकनीक इस्तेमाल की जाए।