{"_id":"676d921ecf201a4ef001c79a","slug":"filmmaker-and-scriptwriter-bhaskar-jyoti-das-passes-away-at-51-fighting-with-cancer-for-long-time-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhaskar Jyoti Das Death: असमिया फिल्म निर्माता भास्कर ज्योति दास का कैंसर से निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhaskar Jyoti Das Death: असमिया फिल्म निर्माता भास्कर ज्योति दास का कैंसर से निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
Thu, 26 Dec 2024 11:00 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:00 PM IST
सार
Bhaskar Jyoti Das Death: मशहूर असमिया फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक भास्कर ज्योति दास का गुरुवार को 51 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक भास्कर ज्योति दास का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर असमिया फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक भास्कर ज्योति दास का गुरुवार को 51 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता उत्पल बोरपुजारी ने बताया कि दास का निधन लंबे समय से कैंसर से पीड़ित होने के बाद एक अस्पताल में हुआ।
फिल्म जगत में शोक की लहर
असमिया फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक भास्कर ज्योति दास के निधन के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। निर्माता ने कई पुरस्कार विजेता फिल्मों की पटकथा लिखी थी। वह अपने शानदार काम के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से कलाकारों में दुख है। प्रमुख फिल्मी हस्तियों ने दास के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
Rasha Thadani: सोलो फोटो नहीं दूंगी, पैपराजी से बोली रवीना टंडन की बेटी राशा? जल्द रिलीज होगी डेब्यू फिल्म
विज्ञापन
इन फिल्मों ने जीते पुरस्कार
भास्कर ज्योति दास ने कई पुरस्कार विजेता फिल्मों की पटकथा लिखी थी, जिसमें 'हांडूक', 'सोनार बरन पाखी' और 'बोकुल फूलोर डोरे' जैसी पुरस्कार विजेता फिल्में शामिल हैं। यह फिल्में भास्कर ज्योति दास के दृष्टिकोण को उजागर करती हैं और बताती हैं कि वह फिल्मों को लेकर कितने गंभीर थे।
Manmohan Singh Demise: जब अनुपम खेर ने निभाई पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका, जानें फिल्म से जुड़े किस्से
इन फिल्मों का किया निर्देशन और निर्माण
भास्कर ज्योति दास ने कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाईंं। वह फीचर फिल्म 'अंतर्धान' के सह-निर्देशक और निर्माता थे और उन्होंने 'एन अननोन समर', 'व्हेयर इज माई होम' और 'आई डोंट वांट टू बी बॉर्न अगेन फॉर पोएम' जैसी प्रशंसित डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाईं। जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली। उन्होंने दूसरे ‘गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ और दूसरे ‘एनईएफवीटीए’ की जूरी में भी काम किया और एक फीचर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे थे, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।