{"_id":"66d3d3eeb1f033040e0a33f4","slug":"filmcity-will-be-built-100-acres-of-land-on-jaipur-delhi-highway-will-be-ready-at-cost-of-crores-deets-inside-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Filmcity: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 100 एकड़ जमीन में बनेगी फिल्मसिटी, करोड़ों की लागत में बनकर होगी तैयार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaipur Filmcity: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 100 एकड़ जमीन में बनेगी फिल्मसिटी, करोड़ों की लागत में बनकर होगी तैयार
Sun, 01 Sep 2024 08:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:09 AM IST
सार
फिल्म प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया राजस्थान की राजधानी में फिल्मसिटी डेवलप करेंगे। ये इंटरनेशनल फिल्मसिटी 100 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर अचरोल के पास बनने वाली इस फिल्मसिटी में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
राजस्थान सीएम भजनलाल के साथ केसी बोकाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
जयपुर में फिल्मसिटी बनाने की तैयारी एक बार फिर से शुरू हो गई है। फिल्म प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया राजस्थान की राजधानी में फिल्मसिटी डेवलप करेंगे। ये इंटरनेशनल फिल्मसिटी 100 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर अचरोल के पास बनने वाली इस फिल्मसिटी में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि हैदराबाद स्थित रामोजी राव फिल्मसिटी से इसे काफी अच्छा बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। राजस्थान सीएम भजनलाल को केसी बोकाड़िया ने अपने प्रोजेक्ट को अच्छे से समझाया।
विज्ञापन
यूपी फिल्म सिटी परियोजना के थे दावेदार
गौरतलब है कि वह यूपी फिल्म सिटी परियोजना के लिए भी शीर्ष दावेदार थे और हाल ही में बोली विजेता बोनी कपूर द्वारा औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करने के बाद यूपी सरकार ने उनसे फिर से संपर्क किया है।
विज्ञापन
के सी बोकाडिया के पास सबसे तेज 50 फिल्में बनाने का तमगा
राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, रजनीकांत, राजकुमार, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, शाहरुख खान और सनी देओल जैसे दिग्गज सितारों के साथ फिल्में बना चुके दिग्गज निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया को सबसे तेज 50 फिल्में बनाने का तमगा हासिल है। 'आज का अर्जुन', 'प्यार झुकता नहीं' और 'तेरी मेहरबानियां' उनकी बनाई ब्लाकबस्टर फिल्में रही हैं।
विज्ञापन