फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fawad Khan talks about his relationship with Ranbir Kapoor amid his bollywood comeback rumours after 8 years

Fawad Khan: फवाद खान ने बताया कि कैसा है रणबीर कपूर से रिश्ता, आठ साल पहले एक फिल्म में साथ नजर आए थे दोनों

Mon, 15 Jul 2024 09:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 09:59 PM IST
सार

फवाद खान ने 2016 में रणबीर कपूर के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम किया था। अब एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने और रणबीर के रिश्ते को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन
Fawad Khan talks about his relationship with Ranbir Kapoor amid his bollywood comeback rumours after 8 years
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने निर्देशक शशांक घोष की फिल्म 'खूबसूरत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनम कपूर ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। 'खूबसूरत' के बाद वो कई हिंदी फिल्मों में दिखाई दिए थे, जिससे पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ था। रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' उनकी प्रमुख हिंदी फिल्म रही, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यही वो हिंदी फिल्म है, जिसमें फवाद खान को आखिरी बार देखा गया था। अब फवाद ने अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर बात की है।

विज्ञापन


Zeenat Aman: जीनत अमान ने साझा किया पुराना साक्षात्कार, बोलीं- अभिनेत्रियां सुंदर दिखती हैं, रोती हैं और बस..
विज्ञापन


फवाद का कपूर परिवार से है अच्छा संबंध
पिंकविला को दिए एक साक्षात्कार में फवाद खान ने बताया कि वो अभिनेता रणबीर कपूर से अभी भी बातचीत करते हैं और उनके संपर्क में हैं। फवाद ने कहा कि उनकी रणबीर से फोन और चैट पर बात हो जाती है और उनका कपूर परिवार से अच्छा संबंध हैं। उन्होंने कहा कि भारत में उनके कुछ प्रोड्यूसर दोस्त भी हैं, जिनके साथ वो गपशप करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chandrika: जय श्री महाकाल का लगाया जयकारा, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर निकलीं चंद्रिका बोलीं- 'मुझे ट्रॉफी से..

आठ साल बाद करेंगे बॉलीवुड में वापसी!
फवाद खान अभिनेत्री और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट के साथ भी काम कर चुके हैं। दोनों 'कपूर एंड सन्स' फिल्म में नजर आए थे। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋषि कपूर और रजत कपूर ने भी अभिनय किया था। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फवाद खान, वाणी कपूर के साथ एक हिंदी फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। अगर ऐसा हुआ तो फवाद खान आठ साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे।

King Khan Vs Junior B: अभिषेक बच्चन बनेंगे ‘किंग’ की राह का सबसे बड़ा रोड़ा, तय हो गई शाहरुख से खतरनाक भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed