फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fawad Khan Apologises to indian fans for waiting so long amid comeback rumors says it was not in my hands

Fawad Khan: यह मेरे हाथ में नहीं..., बॉलीवुड में वापसी की अटकलों के बीच फवाद खान ने मांगी भारतीय फैंस से माफी

Sat, 20 Jul 2024 10:04 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 Jul 2024 10:04 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अब अपनी वापसी की खबरों के बीच अभिनेता ने भारतीय प्रशंसकों से माफी मांगी है।

विज्ञापन
Fawad Khan Apologises to indian fans for waiting so long amid comeback rumors says it was not in my hands
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान पाकिस्तानी नाटकों से लोकप्रिय हुए और कुछ समय के लिए हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' में थी, जिसमें वे रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। वहीं अब वे शो 'बरजख' में अभिनय कर रहे हैं। अब लंबे इंतजार के बाद रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता बॉलीवुड में शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रशंसकों से उन्हें इंतजार करवाने के लिए माफी भी मांगी।

विज्ञापन

लंबे समय तक फैंस से दूर नहीं रहना चाहते फवाद
अभिनेता ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में बताया कि मैं हमेशा उन प्रशंसकों का बहुत आभारी रहा हूं,जिन्होंने मेरा इंतजार किया है और मैं उन्हें इतने लंबे समय तक इंतजार कराने के लिए माफी चाहता हूं,लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं था।मेरा दृढ़ विश्वास है कि हर चीज का अपना समय होता है। आप कहते हैं कि दूरी दिल को और भी करीब ला देती है, लेकिन हमारे यहां एक और कहावत भी है कि आंख ओझल, पहाड़ ओझल, जिसका मतलब है नजर से ओझल, दिमाग से दूर। ऐसा भी होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शो-फिल्मों में किया काम
शो ‘बरजख’ में उन्होंने ‘जिंदगी गुलजार है’ की अपनी सह-कलाकार सनम सईद के साथ वापसी की है और इसके ट्रेलर ने हलचल मचा दी थी। इसकी स्ट्रीमिंग शुक्रवार से जिंदगी के यूट्यूब चैनल और जी5 पर शुरू हो गई है। अभिनेता को 'दास्तान', 'हमसफर' और 'जिंदगी गुलजार है' से खूब लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्में 'खूबसूरत', 'कपूर एंड सन्स' और 'ऐ दिल है मुश्किल' कीं। उस समय भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के कारण उनका बॉलीवुड करियर आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, पाकिस्तान के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक फवाद ने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट और कई पाकिस्तानी शो और फिल्में भी की हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड में वापसी करेंगे फवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद खान करीब आठ साल बाद बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर भी होंगी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपनी भूमिका के लिए मशहूर फवाद खान का नया प्रोजेक्ट गोपनीय है। निर्माता यू.के. में फिल्मांकन शुरू होने से ठीक पहले विवरण का खुलासा करने की योजना बना रहे हैं, जिसका निर्देशन आरती बागड़ी करेंगी। आगामी रोमांटिक कॉमेडी, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म दो टूटे हुए व्यक्तियों की कहानी बताएगी, जो संयोग से एक साथ आते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं और आखिर में एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। यह फिल्म ईस्टवुड स्टूडियोज का पहला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है। इस खबर से भारत में फवाद खान के प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed