फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fateh movie X Review users give positive response to Sonu sood action movie check here

Fateh X Review: ट्विटर रिव्यू में पास हुई फतेह, यूजर्स ने जमकर की तारीफ, बोले- इमोशन, एक्शन और एंटरटेनमेंट

Fri, 10 Jan 2025 05:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2025 05:23 PM IST
सार

Fateh X Review: सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म फतेह को ट्विटर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं यूजर्स ने फिल्म को लेकर क्या राय दी?

विज्ञापन
Fateh movie X Review users give positive response to Sonu sood action movie check here
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विज्ञापन

सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘फतेह’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सोनू सूद की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स अभिनेता की अदाकारी और निर्देशन को सराह रहे हैं। फिल्म में सोनू ने अभिनय भी किया है। आइए जानते हैं एक्स (ट्विटर) यूजर्स ने फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है?

एक्स यूजर्स को पसंद आई ‘फतेह’
‘फतेह’ रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं, यूजर्स फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “फतेह एक एक्शन फिल्म है, जो बॉलीवुड में एक्शन को नया रूप देती है। सोनू सूद की एक्टिंग शानदार है और कहानी दिलचस्प है। सचमुच देखने लायक है।”

विज्ञापन

एक और यूजर ने फिल्म का एक्शन सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सोनू सूद की नई एक्शन फिल्म आई है धांसू एक्शन सीन।”


फिल्म की तारीफ करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, “फिल्म में हर तरह के दमदार एक्शन सीक्वेंस से लेकर दिल को छू लेने वाली भावनाएं शामिल हैं। हांस जिमर का संगीत इसे एक अलग स्तर पर ले जाता है, जिससे यह कभी ना भूलने वाली बन जाती है।”
एक यूजर ने सिनेमैटोग्राफी की तारीफ करते हुए लिखा, “सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है, एक्शन और इंटीमेट मोमेंट्स को समान रूप से बेहतरीन तरीके से कैद किया गया है। यह विजुअल ट्रीट है, हालांकि फिल्म देखते हुए कई बार आपको कहानी का अंदाजा हो जाता है।”   
एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा, “इमोशन, एक्शन और मनोरंजन ये सारी चीजें आपको एक साथ मिलेंगी, इसे देखना न भूलें।”
‘फतेह’ स्टार कास्ट
फतेह एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनू सूद ने किया है। फिल्म में अभिनेता सोनू सूद मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सोनू सूद के अलावा फिल्म में जैकलीन, शिव ज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सोनू सूद की होम प्रोडक्शन कंपनी ने किया है। 

‘फतेह’ बजट
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म से होने वाली कमाई को सोनू सूद ने दान देने की घोषणा की है। फिल्म के टिकट की कीमत पहले दिन 99 रुपये रखी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed