फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan tells the story of Om Shanti Om song Dard E Disco Javed Akhtar writes in Five Minutes

गाने लिखने में देर करते थे जावेद अख्तर, फराह ने लिया इस चीज का सहारा; पांच मिनट में लिख गया 'दर्द-ए-डिस्को'

Sun, 09 Nov 2025 06:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Nov 2025 06:19 PM IST
सार

Om Shanti Om: फराह खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' के बारे में एक दिलचस्प किस्सा बताया है। गाना रिलीज होते ही लोगों की जबान पर चढ़ गया था।
 

विज्ञापन
Farah Khan tells the story of Om Shanti Om song Dard E Disco Javed Akhtar writes in Five Minutes
फराह खान, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज ही के दिन 2007 में शाहरुख खान की अदाकारी वाली फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन फराह खान ने किया था। यह फिल्म काफी कामयाब रही थी। इस फिल्म का गाना 'दर्द-ए-डिस्को' काफी मशहूर हुआ था। हाल ही में फराह खान ने इस गाने के बारे में दिलचस्प बात बताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

गाने का किस्सा
टेक टू पॉडकास्ट से बातचीत में फराह खान ने बताया कि 'दर्द-ए-डिस्को' गाने के अजीब से बोल गीतकार जावेद अख्तर से लिखवाए थे। उन्होंने बताया कि जावेद अख्तर कई बार चीजों में बहुत देर कर देते हैं। कई बार हम कई दिनों तक इंतजार करते थे कि वह दो लाइन लिखकर हमें दे दें। हालांकि इस गाने को लिखवाने के लिए मैंने उनके प्रतिद्वंदी गुलजार का सहारा लिया। मैंने बस इतना कहा कि गुलजार साहब की तरह लिख दो। इसके बाद उन्होंने पांच मिनट के अंदर 'दर्द-ए-डिस्को' गाना लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan tells the story of Om Shanti Om song Dard E Disco Javed Akhtar writes in Five Minutes
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
बोल लिखना मुश्किल था
जावेद अख्तर ने भी इस गाने के बारे में बताया। उन्होंने साइरस सेज पॉडकास्ट पर बताया कि फराह ने हमसे अजीब से बोल लिखने के लिए कहा। गाने की सिचुएशन बहुत अजीब थी। अख्तर ने स्वीकार किया, 'मुझे पहली बार एहसास हुआ कि अस्पष्ठ उच्चारण वाले बोल लिखना बहुत मुश्किल है।' 
 

कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचकर कमाए थे 30 रुपये, अब उनके नाम हैं 5 नेशनल अवॉर्ड; 200 करोड़ की हैं मालकिन

विज्ञापन

Farah Khan tells the story of Om Shanti Om song Dard E Disco Javed Akhtar writes in Five Minutes
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
'दर्द-ए-डिस्को' गाने के बारे में
फिल्म का गाना 'दर्द-ए-डिस्को' रिलीज होते ही लोगों की जबान पर चढ़ गया। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को सुखविंदर सिंह के साथ कई दूसरे गायकों ने गाया है। इसका म्यूजिक विशाल ददलानी और शेखर रावजियानी ने दिया है। गाना शाहरुख खान पर फिल्माया गया है।

'ओम शांति ओम' के बारे में
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अदाकारी वाली फिल्म 'ओम शांति ओम' 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। इसमें श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार थे। फराह खान के निर्देशन बनी इस फिल्म की निर्माता गौरी खान हैं। 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 152 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed