फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan Reveals Pooja Bedi Skirt Scene Went Wrong in Pehla Nasha film Jo Jeeta Wohi Sikandar spot boy faint

Farah Khan: जब मर्लिन मुनरो स्टाइल में पूजा बेदी ने दिया था पोज, फराह खान बोलीं- बेहोश हो गया था....

Wed, 12 Jun 2024 12:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Jun 2024 12:07 PM IST
सार

फराह खान ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से कोरियोग्राफी की शुरुआत की थी। इस फिल्म का प्रसिद्ध गाना 'पहला नशा' को पूजा बेदी, आमिर खान और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था। इस गाने में पूजा बेदी द्वारा फिल्माया गया प्रसिद्ध मर्लिन मुनरो वाला सीन पहले टेक के दौरान गलत हो गया था, और उस दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि स्पॉट बॉय तक बेहोश हो गया था।

विज्ञापन
Farah Khan Reveals Pooja Bedi Skirt Scene Went Wrong in Pehla Nasha film Jo Jeeta Wohi Sikandar spot boy faint
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। फराह ने कई नामी बॉलीवुड फिल्मों की कोरियोग्राफर की है। फराह खान ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ भी काम किया है, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान शामिल हैं। आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से अपने कोरिग्रॉफी की शुरुआत करने वाली फराह ने गाने 'पहला नशा' की मेकिंग को लेकर एक दिलचस्प किस्सा का खुलासा किया है।
विज्ञापन


फिल्म जो जाती वही सिकंदर
1992 में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का सबसे प्रसिद्ध गाना 'पहला नशा' के सबसे प्रसिद्ध सीन की बात हो तो, वह है पूजा बेदी का इस गाने में मर्लिन मुनरो स्टाइल में स्कर्ट सीन। उस दौरान जब फिल्म में इस गाने की शूटिंग होने वाली थी, तो मशहूर कोरियोग्रॉफर सरोज खान विदेश चली गई थीं, जिसकी वजह से यह फिल्म फराह को मिल गई थी। इस तरह से फराह ने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर की शुरुआत की। इस फिल्म में आमिर खान, पूजा बेदी और आयशा जुल्का ने काम किया था। फिल्म का सबसे पसंदीदा गाना 'पहला नशा' आमिर खान, पूजा बेदी और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया है। इस गाने में पूजा बेदी एक कार के बोनट पर चढ़ जाती हैं और प्रतिष्ठित मर्लिन मुनरो स्टाइल को दौहराती हुई नजर आती हैं। यह सीन उस समय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था। इसी फिल्म से पूजा को फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री का खिताब भी मिल गया था। 
विज्ञापन


क्या हुआ था सीन के दौरान
फराह ने इंटरव्यू के दौरान बताया, ''पूजा बेदी को मर्लिन मुनरो स्टाइल का शॉट देने के लिए एक कार के ऊपर खड़ा होना था, उनकी स्कर्ट हम लोगों ने मर्लिन मुनरो स्टाइल में ही बनवाई थी। पूजा तो पूजा है, वह बिंदास है, इसलिए वह ऊपर चढ़ गई और नीचे एक बड़ा फैन रख दिया गया साथ ही एक स्पॉट बॉय को बैठा दिया कि जब शॉट शुरू हो तो वह पंखे का बटन ऑन कर दे ताकि शॉट अच्छे से पूरा हो सके। ऐसे में मैंने पूजा को बोला था कि जब फैन चले और शॉट शुरू हो तो वह अपनी स्कर्ट को तुरंत पकड़ लें। जैसे ही पंखा चला पूजा ने अपनी स्कर्ट पकड़ी नहीं और वो पूरी स्कर्ट उनके सर के ऊपर चली गई, वहां पर बैठा स्पॉट बॉय बेहोश हो गया।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'जो जीता वही सिकंदर' 1992 में रिलीज हुई थी। गाने की लोकप्रियता के बाद फराह ने बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। इसके बाद उन्हें लगातार कई फिल्मों में कोरियोग्राफी का मौका मिला। इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'विरासत', 'दिल से', 'कहो ना प्यार है', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'तीस मार खां', 'दबंग', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'जवान' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed