फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans eagerly waiting for amitabh bachchan to see him at jalsa big b came out meet with their loved ones

अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, जलसा से बाहर आकर बिग बी ने स्वीकार किया अभिवादन; वीडियो वायरल

Sun, 23 Nov 2025 06:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 06:57 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: हर बार की तरह इस रविवार भी अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जलसा के बाहर इकट्ठा हुए। बिग ने उन्हें निराश नहीं किया और बाहर आकर अपने प्रशंसकों से मिले, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Fans eagerly waiting for amitabh bachchan to see him at jalsa big b came out meet with their loved ones
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लगभग 40 वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। हर रविवार बिग बी अपने घर जलसा से बाहर आते हैं और फैंस से मिलते हैं। आज रविवार को भी यही हुआ, घंटों से अभिनेता के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए घर के बाहर खड़े रहे। जैसे ही बिग बी उनसे मिलने आए, उनका उत्साह देखने लायक था। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

बिग बी का वीडियो हुआ वायरल 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी मल्टी कलर का स्वेटर पहने दिख रहे हैं और फैंस को देख वो बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही भारी संख्या में मौजूद प्रशंसक अपने प्रिय एक्टर को मोबाइल फोन में कैद करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने हैरान होकर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘40 साल हो गए बिग बी को जलसा पर संडे को दर्शन देते हुए।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘वाह शानदार हैं बिग बी।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कमेंट सेक्शन में अभिनेता पर अपना प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: चूमा हाथ और लगाया गले, शाहरुख खान से कुछ इस अंदाज में मिले विक्रांत मैसी-हिमेश रेशमिया; वीडियो वायरल

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed