फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans came to jalsa for meet amitabh bachchan video viral on social media

प्रशंसकों के प्यार ने फिर से महानायक को किया प्रभावित, जलसा के बाहर आकर अमिताभ ने फैंस को दिए गिफ्ट

Sun, 12 Oct 2025 11:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:09 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी अमिताभ बच्चन के फैंस अभिनेता के बंगले जलसा के बाहर उनसे मिलने पहुंचे। बिग बी अपने फैंस से कुछ अलग अंदाज में मिले, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Fans came to jalsa for meet amitabh bachchan video viral on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए कई साल से फैंस हर रविवार उनके आवास जलसा के बाहर आते हैं। आपको बताते चलें कि बिग बी भी उन्हें निराश नहीं करते और मिलते हैं। अभी बीते शनिवार को अपने जन्मदिन पर अभिनेता फैंस से मिले थे। अब आज रविवार को फिर से बिग बी ने घर के बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही उन्हें उन्हें कुछ खास चीज दी। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन

बिग बी ने फैंस को दिए गिफ्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस रविवार भी अपने फैंस  से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी डिजाइनर कुर्ता पहने दिख रहे हैं। अभिनेता जलसा के बाहर खड़े फैंस से मिल रहे हैं और उन्हें गिफ्ट के रूप में टीशर्ट बांटते नजर आ रहे हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं। ये अमिताभ बच्चन के प्रति उनका प्रेम है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)



नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स बिग बी के गिफ्ट देने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: बिहार पर बेस्ड होगी सोनू सूद की अगली फिल्म, पटना यात्रा के दौरान एक्टर का खुलासा; कहा- अपनी मिट्टी से लगाव है

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed