फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fandango Founder J. Michael Cline Passed Away At 64 After Falling From New York Hotel Deets Inside

J. Michael Cline Dies: जेम्स माइकल क्लाइन का 64 वर्ष की आयु में हुआ निधन, 20वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Thu, 18 Jul 2024 09:11 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 18 Jul 2024 09:11 AM IST
सार

जेम्स माइकल क्लाइन ने मंगलवार की सुबह मैनहट्टन में किम्बर्ली होटल की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने 2000 में फैंडैंगो मूवी टिकटिंग सेवा की स्थापना की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी पामेला और बच्चे हैं।

विज्ञापन
Fandango Founder J. Michael Cline Passed Away At 64 After Falling From New York Hotel Deets Inside
जेम्स माइकल क्लाइन - फोटो : एक्स

विस्तार

जेम्स माइकल क्लाइन का निधन हो गया है। महज 64 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार की सुबह मैनहट्टन में किम्बर्ली होटल की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पूर्व फुटबॉलर जेम्स ने 2000 में फैंडैंगो मूवी टिकटिंग सेवा की स्थापना की और 2011 तक कंपनी के साथ रहे।

विज्ञापन

एनवाईपीदी ने दी ये जानकारी

न्यू यॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीदी) ने एक बयान में कहा कि अधिकारी सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर 50वीं स्ट्रीट पर स्थित होटल में पहुंचे, जहां अधिकारियों को एक बेहोश व्यक्ति मिला। उनके शरीर पर काफी चोट के निशान थे, जो किसी ऊंचे स्थान से गिरने की ओर इशारा कर रहे थे। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है। क्लाइन का पता उन्होंने पाम बीच, फ्लोरिडा का बताया और रियल एस्टेट रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्होंने 2020 में वहां 21 मिलियन डॉलर की संपत्ति खरीदी थी। 

विज्ञापन


Abhishek-Aishwarya: ऐश्वर्या से अलग होने की अफवाहों को अभिषेक बच्चन ने दी हवा! तलाक के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में थे कार्यरत

फैंडैंगो छोड़ने के बाद जेम्स माइकल क्लाइन ने कई टेक फर्म और वेंचर कैपिटल फर्म चलाई थीं। इनमें हेज फंड ब्रिजवाटर एसोसिएट्स भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक्रेटिव कंपनी के माध्यम से एक्यूमेन, इंश्योरन और एकोलेड जैसी कंपनियों की स्थापना की, जिसने फैंडैंगो में भी निवेश किया था। वह वर्तमान में बिजनेस इनक्यूबेटर जक्सटापोज के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थेे, जिसने ऑर्चर्ड, टेंड, अर्नड, ग्रेट जोन्स और नेक्टर जैसी कंपनियों को लॉन्च करने में मदद की।


2011 में छोड़ी थी फैंडैंगो 

मनोरंजन जगत में क्लाइन ने आर्ट लेविट के साथ फैंडैंगो की स्थापना की और सात मूवी थिएटर- लोएव्स सिनेप्लेक्स एंटरटेनमेंट, रीगल सिनेमाज, कारमाइक सिनेमाज, सिनेमार्क थिएटर्स, जनरल सिनेमा थिएटर्स, एडवर्ड्स थिएटर्स और सेंचुरी थिएटर्स के साथ साझेदारी की थी। फैंडैंगो को 2007 में कॉमकास्ट ने ले लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2011 में कंपनी के साथ क्लाइन का सफर समाप्त हो गया था। फिलहाल वह नेशनल फिश एंड वाइल्डलाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी पामेला और कई बच्चे हैं। 

Priyanka Chopra : तमिल और हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक, ऐसा रहा प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed