फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   FA9LA Singer Flipperachi Cancelled Shows In India Days Before Gig Here Is Know What Is The Reason

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ‘Fa9la’ के सिंगर फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द, यहां जानिए क्या रही वजह

Thu, 12 Mar 2026 05:19 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2026 05:19 PM IST
सार

Flipperachi India Tour: Fa9La गाने के सिंगर फ्लिपराची के भारतीय फैंस को अब और भी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि सिंगर का भारत दौरा फिलहाल रद्द हो गया है। जानिए इसके पीछे की वजह…

विज्ञापन
FA9LA Singer Flipperachi Cancelled Shows In India Days Before Gig Here Is Know What Is The Reason
फ्लिपराची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल आई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जितनी सफल हुई थी, उतना ही लोकप्रिय हुआ था फिल्म का गाना ‘Fa9la’। इस गाने पर अक्षय खन्ना का डांस आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस गाने के सिंगर बहरीन के रैपर फ्लिपराची भी ‘Fa9la’ की सफलता से भारत में काफी लोकप्रिय हो गए थे। ऐसे में फ्लिपराची भारत भी आने वाले थे। गायक को 14-15 मार्च को बेंगलुरु में UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल और 13 मार्च को मुंबई में एक अलग कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी।

विज्ञापन


लेकिन अब फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द हो गया है। ऐसे में कहीं न कहीं ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द होने से ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स भी निराश हुए होंगे। क्योंकि जाहिर है कि फ्लिपराची भारत आते तो, ‘Fa9la’ पर जरूर ही परफॉर्मेंस देते, इससे ‘धुरंधर’ का भी प्रचार होता, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति बनी वजब
मिडिल ईस्ट में बनी तनावपूर्ण स्थिति के चलते फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द हो गया है। इससे अब भारत में फ्लिपराची के प्रशंसकों को उन्हें लाइव देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सारेगामा इंडिया द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इस खबर की पुष्टि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Saregama India (@saregama_official)




बयान में कहा गया, ‘मिडिल ईस्ट और बहरीन में मौजूदा हालात को देखते हुए, फ्लिपराची इस सप्ताहांत UN4O में प्रस्तुति नहीं दे पाएंगे। हालांकि हम उन्हें अपने कार्यक्रम में शामिल करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण उनके लिए इस समय यात्रा करना मुश्किल है। हम UN4O में शानदार प्रस्तुतियों और अविस्मरणीय पलों से भरे सप्ताहांत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

सिंगर की ओर से नहीं आया कोई बयान
रैपर की मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी एक परफॉर्मेंस निर्धारित थी, लेकिन यह शो भी इसी वजह से रद्द कर दिया गया। इस परफॉर्मेंस के संबंध में फ्लिपराची की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

FA9LA Singer Flipperachi Cancelled Shows In India Days Before Gig Here Is Know What Is The Reason
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अक्षय खन्ना का डांस और गाना हुआ वायरल
फ्लिपराची का हाई-एनर्जी ट्रैक ‘Fa9La’ अक्षय खन्ना के धुरंधर फिल्म के एंट्री सीन में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इस्तेमाल होने के बाद वायरल हो गया। यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हुआ, जहां फैंस ने डांस वीडियो और रिएक्शन क्लिप पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed