{"_id":"65cdc33a9836e9734a0457b9","slug":"esha-deol-and-bharat-takhtani-divorce-news-has-not-come-as-a-shock-to-the-family-due-to-this-reason-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Esha Deol Divorce: ईशा-भरत के तलाक से देओल परिवार को नहीं हुई हैरानी? काफी वक्त से दोनों के बीच थी तनातनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Esha Deol Divorce: ईशा-भरत के तलाक से देओल परिवार को नहीं हुई हैरानी? काफी वक्त से दोनों के बीच थी तनातनी
Thu, 15 Feb 2024 01:27 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:27 PM IST
सार
ईशा और भरत के तलाक की खबरें सबसे पहले तब उठनी शुरू हुईं, जब हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन की पार्टी में भरत तख्तानी नदारत दिखे।
विज्ञापन
ईशा देओल-भरत तख्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादीशुदा जिंदगी बिखर चुकी है। भरत तख्तानी के साथ करीब 11 साल का वैवाहिक रिश्ता खत्म हो चुका है। हाल ही में दोनों ने अपने अलगाव की जानकारी सार्वजनिक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की खबर से परिवार हैरान नहीं हुआ। इसकी वजह है, दोनों के रिश्ते में आया खिंचाव। ईशा और भरत के रिश्ते में अचानक दरार नहीं आई है, बल्कि तलाक को लेकर काफी वक्त से चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
यहां से शुरू हुई थीं तलाक की खबरें
ईशा और भरत के तलाक की खबरें सबसे पहले तब उठनी शुरू हुईं, जब हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन की पार्टी में भरत तख्तानी नदारत दिखे। इसके बाद नवंबर में ईशा के जन्मदिन के बैश में भी भरत कहीं नजर नहीं आए। खबरों के मुताबिक ईशा और भरत ने काफी वक्त पहले ही अपने-अपने अलग रास्ते चुनने का फैसला कर लिया था और दोनों के तलाक की खबरें चल रही थीं।
विज्ञापन
Karan Wahi Interview: 20 साल के अभिनय सफर पर बोले करण वाही, मैं तो एक्टर बनना ही नहीं चाह रहा था
विज्ञापन
जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश में जुटीं ईशा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा और भरत ने अलग होने का फैसला कर लिया था, वे सिर्फ अपने अलगाव की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। ईशा अब अपनी जिंदगी में आए इस दुख से उबरने और इससे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
Ashmit Patel: अपने दम पर बॉलीवुड में आगे बढ़े अश्मित पटेल, बोले-अमीषा को बैसाखी के रूप में नहीं किया इस्तेमाल
बेटी के साथ खड़ी हैं हेमा मालिनी
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'हेमा मालिनी अपनी बेटी को हर तरह से सपोर्ट कर रही हैं। वे किसी भी तरह बेटी के फैसले में दखल नहीं देंगी। हेमा मालिनी अपनी बेटी के तलाक के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही हैं। जाहिर है कि कि ये ईशा की जिंदगी है, इसलिए वे इस बारे में कुछ नहीं बोल रही हैं। लेकिन, हर तरह से वह अपनी बेटी के साथ हैं। बता दें कि भरत तख्तानी से ईशा की दो बेटियां- राध्या और मिराया हैं।
All India Rank: आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह को दिखाने पर सेंसर बोर्ड खफा, हटेंगे कुछ और नेताओं के सीन