फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Empuraan Controversy: ED conducts raids against Gokulam Gopalan producer of Empuraan movie And others

Empuraan Controversy: 'एल 2 एम्पुरान' के निर्माता पर ईडी का शिकंजा, गोकुलम गोपालन और अन्य के खिलाफ की छापेमारी

Fri, 04 Apr 2025 11:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

Empuraan Movie Producer Gokulam Gopalan: फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' के निर्माता गोकुलम गोपालन और अन्य के खिलाफ ईडी ने छापेमारी शुरू की है। जानिए क्यों

विज्ञापन
Empuraan Controversy: ED conducts raids against Gokulam Gopalan producer of Empuraan movie And others
एम्पुरान, निर्माता गोकुलम गोपालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुचर्चित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' रिलीज के साथ ही अपने कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में है। दूसरी तरफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में इसके निर्माता पर ईडी ने शिकंजा कसा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईडी ने फेमा मामले में चेन्नई और केरल में 'एम्पुरान' फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपालन और अन्य के खिलाफ छापेमारी की है।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में ईडी का शिकंजा
इस फिल्म को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपालन सहित अन्य के खिलाफ चेन्नई और केरल में छापेमारी की है। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में केरल के व्यवसायी और फिल्म 'एल2: एम्पुरान' के निर्माता गोकुलम गोपालन और कुछ अन्य के कार्यालयों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ली जा रही तलाशी
सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत चेन्नई (तमिलनाडु) और कोची (केरल) में तलाशी ली जा रही है। पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' सिनेमाघरों में लगी है। इस पर विवाद भी हो रहे हैं। मोहनलाल ने हाल ही में इस विवाद पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि फिल्म से विवादास्पद हिस्से हटा दिए जाएंगे। इसके बाद फिल्म में 24 कट्स लगाए गए। हालांकि, कुछ संगठनों अब भी आपत्ति जता रहे हैं।

L2 Empuraan Review: मोहनलाल को रजनीकांत बनाने के फेर में फंसे पृथ्वीराज, बेबीलोन का राजा नहीं बन पाया लुसिफर

विज्ञापन

क्यों हो रहा फिल्म पर विवाद?
कई धार्मिक संगठनों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि फिल्म में कुछ वास्तविक घटनाओं और किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। मलयालम सिनेमा की 'एल 2 एम्पुरान'  पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार कर रही है। मगर इस बीच यह विवादों में भी फंस गई है। फिल्म को लेकर आरोप हैं कि इसमें कुछ वास्तविक घटनाओं और किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म की टीम ने खुद आगे आकर दोबारा सेंसर कराने का फैसला किया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में 24 कट्स लगाने का सुझाव दिया। मगर, इन कट्स के बाद भी कहा जा रहा है कि फिल्म में अब भी कई आपत्तिजनक चीजें हैं, जिनसे एक समुदाय विशेष की छवि खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed