Elli AvrRam: कभी हार्दिक पांड्या-सलमान के साथ जुड़ा था इस स्वीडिश हसीना का नाम; आज बॉलीवुड में करती हैं राज
Elli AvrRam Birthday: स्वीडिश-ग्रीक मूल की एक्ट्रेस एली अवराम अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानेंगे उनके बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एली अवराम उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने बाहर से आकर बॉलीवुड में काफी नाम कमाया। फिल्मों और शोज के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के अफेयर्स की अफवाहें फैली थी। हालांकि, वो एक पब्लिक स्टंट साबित हुआ। इतना ही नहीं एली अवराम का नाम कई दिग्गज सेलेब्स के साथ भी जुड़ चुका है। आज 29 जुलाई को अभिनेत्री अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे एक्ट्रेस के सिनेमाई करियर और लव लाइफ के बारे में।
आर्टिस्ट परिवार से आती हैं एली अवराम
एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था। उनका असली नाम एलीजा अवरामिडौ ग्रानलुंड है। अभिनेत्री के ग्रीक पिता एक मशहूर संगीतकार हैं, जो अब स्वीडन में हैं और उनकी मां एक स्वीडिश एक्ट्रेस हैं। एली को बचपन से ही एक्टिंग, सिंगिग और डांस का शौक था। इसके अलावा उन्हें कम उम्र से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रति एक अलग रुचि थी।
2013 में की बॉलीवुड में एंट्री
एली अवराम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 14 साल की थी, तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'देवदास' देखी थी और उन्हें ऐश्वर्या राय की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। इसी के बाद से उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करने का मन बना लिया था। फिर 2013 में अभिनेत्री ने 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया और इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म थी 'मिकी वायरस', जो एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म थी। इसमें मुख्य भूमिका में एक्टर-होस्ट मनीष पॉल नजर आए थे।
फिल्मी करियर
एली अवराम के सिनेमाई करियर की बात करें, तो साल 2013 में एक्टिंग में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस को ‘उंगली’ फिल्म में काम करने का मौका मिला। इसके बाद 2015 मे 'किस किसको प्यार करूं’ फिल्म मिली। इसमें कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में थे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'वन नाइट स्टैंड', 'नाम शबाना', 'पोस्टर बॉय', 'मलंग' जैसी फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने तमिल मूवीज में भी काम किया किया है, जिनमें 'नाने वरुवेन' और 'कंज्यूरिंग कन्नप्पन; फिल्में शामिल है।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से एक्ट्रेस का था अफेयर?
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एली अवराम की डेटिंग की अफवाहें खूब फैली थी, क्योंकि दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को पांड्या के घर के कार्यक्रमों में भी शामिल होते देखा गया था और वह कुणाल पांड्या की शादी में भी पहुंची थी। इस कारण से दोनों के बीच अफेयर्स की चर्चाएं काफी तेज हो गई थीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा।
सलमान खान-मनीष पॉल के साथ भी जुड़ा नाम
साल 2013 में एली अवराम ने 'बिग बॉस 7' में भाग लिया था। इसी दौरान सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की बढ़ती नजदीकियों ने नेटिजंस का ध्यान आकर्षित किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा शो होस्ट और एक्टर मनीष पॉल के साथ एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरें वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों रिश्ते को लेकर किसी के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, अर्थात् ये सब अफवाहें थीं। कुछ दिनों पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने एली अवराम को गोद में उठाए हुए रोमांटिक पोज दिया था और यूट्यूबर ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लेकिन बाद पता चला कि यह उनके एक म्यूजिक वीडियो के दौरान का मूमेंट था।
इन टीवी शोज और गानों में भी नजर आ चुकी हैं एली अवराम
एली अवराम सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री 'झलक दिखला जा 7' और 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 'टाइपराइटर' और 'इनसाइड एज 2' जैसी वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा बिखरे चुकी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस को 'छम्मा-छम्मा', 'जिला हिलेला' और 'हरफन मौला' गानों से भी जाना जात है।