फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta Kapoor talks about trolling over Thank You For Coming said our walls spammed every day with hatred

Ekta Kapoor: एकता कपूर को ट्रोलिंग से लगता है डर, बोलीं- 'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज के बाद छिप जाउंगी

Tue, 09 Apr 2024 10:14 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 10:14 AM IST
सार


एकता कपूर बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' सोशल मीडिया के अलग-अलग रंगों को दिखाएगी।

विज्ञापन
Ekta Kapoor talks about trolling over Thank You For Coming said our walls spammed every day with hatred
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एकता कपूर बॉलीवुड में अलग और बोल्ड फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह फिल्म 14 साल पहले रिलीज हुई 'लव सेक्स और धोखा' की कहानी को आगे बढ़ाती हुई नजर आएगी। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट और ट्रोलिंग के ऊपर खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


'थैंक यू फॉर कमिंग' के लिए हुई थीं ट्रोल 
एकता कपूर बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' सोशल मीडिया के अलग-अलग रंगों को दिखाएगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एकता कहती हैं, 'हमने फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया था। वहां सबने इस फिल्म को काफी सराहा था, लेकिन यहां भारत में उसी फिल्म की वजह से हमें काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर हमारे लिए कितनी घृणापूर्ण बातें लिखी गई थीं इस बात का आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।'
विज्ञापन


Kriti Sanon: 'निर्माताओं को महिला प्रधान फिल्मों पर भी पैसा लगाने की जरूरत है', क्रू की सफलता पर बोलीं कृति
विज्ञापन
विज्ञापन


'एलएसडी 2' की रिलीज के बाद छिप जाएंगी 
एकता कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं बता नहीं सकती हूं मैं 'थैंक यू फॉर कमिंग' की रिलीज के बाद हमने किस तरह की नफरत झेली है। ट्रोल्स हमारे सोशल मीडिया वॉल पर सिर्फ और सिर्फ नफरत से भरे कमेंट कर रहे थे। मैं तो बस यही सोच रही हूं कि 'लव सेक्स और धोखा 2' के बाद कहीं जाकर छिप जाउंगी।'

अनंत की बर्थडे पार्टी के लिए जामनगर पहुंचने लगे सितारे

'एलएसडी 2' की रिलीज डेट 
'लव सेक्स और धोखा 2' का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है और इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर किया है। अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। दर्शकों में अभी से ही फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'एलएसडी 2' 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed