फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Eijaz Khan wants to gather entire family for marriage Pavitra Punia gave her reaction says just get it done

Pavitra-Eijaz: एजाज के शादी में परिवार वालों को शामिल करने वाले बयान पर पवित्रा खफा, बोलीं- समय नहीं है

Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
सार

इसी बीच एजाज अपने पूरे परिवार को शादी के लिए इकट्ठा करने वाले हैं। हालांकि, इस पर पवित्रा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Eijaz Khan wants to gather entire family for marriage Pavitra Punia gave her reaction says just get it done
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_

विस्तार

छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का हर कोई गवाह रहा है। यही कारण है कि दोनों के फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एजाज अपने पूरे परिवार को शादी के लिए इकट्ठा करने वाले हैं। हालांकि, इस पर पवित्रा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन

एजाज और पवित्रा करने वाले हैं शादी
हाल ही में, एजाज ने अपनी शादी को लेकर बताया कि उनकी और पवित्रा की शादी एकदम कंफर्म है और बस तारीख ही अनाउंस करना ही बचा है। वह चाहते हैं कि उनकी शादी में उनका पूरा परिवार शामिल हो, लेकिन पवित्रा का मानना है कि एजाज ऐसा करने में कामयाब नहीं होंगे क्योंकि उनके पास ऐसा करने का समय ही नहीं हैं। वह काफी व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में परिवार को शामिल करने पर पवित्रा ने दिया यह रिएक्शन
अपने हालिया इंटरव्यू में एजाज ने कहा, ‘शादी के लिए हमें काफी तैयारियां करने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि यह एक फंक्शन हो भले ही यह इतना बड़ा सेलिब्रेशन न हो, लेकिन हमारा परिवार इसमें शामिल जरूर हो। मैं जब भी इस बारे में सोचता हूं। इसपर पवित्रा कहती हैं क्या बात है हमें कभी समय नहीं मिलने वाला है, चलो बस इस काम को पूरा करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं चाहता हूं कि मेरा परिवार और करीबी दोस्त वहां हों। तो हम इसे पूरा करने के लिए कोई बीच का रास्ता ढूंढ़ लेंगे।’ 

विज्ञापन

बिग बॉस में हुई थी मुलाकात
आपको बता दें कि एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। लेकिन, घर में हुई तमाम लड़ाइयों की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए। हालांकि, घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना और लिव इन में रहने का निर्णय लिया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed