फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After EOW Now ED Raids Actor Dino Morea House Over Mithi River Scam

Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया के घर पर छापेमारी, EOW के बाद अब ईडी के निशाने पर आए एक्टर

Fri, 06 Jun 2025 01:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

ED Raid In Dino Morea’s House: अभिनेता डिनो मोरिया अब ईडी के निशाने पर आ गए हैं। मीठी नदी घोटाले में एक्टर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

विज्ञापन
After EOW Now ED Raids Actor Dino Morea House Over Mithi River Scam
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के मीठी नदी घोटाले मामले में अब अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि अब ईडी के हाथ डिनो मोरिया तक पहुंच गए हैं। ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत आज अभिनेता डिनो मोरिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई है।

विज्ञापन

पीएमएलए के तहत की जा रही जांच
मीठी नदी घोटाले में नाम सामने आने के बाद डिनो मोरिया से ईओडब्ल्यू (EOW) पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी की जांच की आंच भी अभिनेता तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, यह जांच पीएमएलए के तहत की जा रही है।

विज्ञापन

बीएमसी को 65 करोड़ रुपए के नुकसान होने का आरोप
इस घोटाले में बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है। बीएमसी के कुछ अधिकारियों और कुछ और लोगों के खिलाफ ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एफआईआर से पैदा हुआ। जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए दर्ज की गई थी। जिसके चलते बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का यह नुकसान होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

After EOW Now ED Raids Actor Dino Morea House Over Mithi River Scam
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@thedinomorea

EOW कर चुकी है पूछताछ
इस मामले अभिनेता डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कुछ दिन पहले ही पूछताछ कर चुकी है। अब पूछताछ के लगभग एक हफ्ते के बाद ही ई़डी डिनो मोरिया तक पहुंच गई है। इस मामले में अभिनेता ने EOW के दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए थे।

यह खबर भी पढ़ेंः Dino Morea: फिर EOW के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, मीठी नदी घोटाले में होगी पूछताछ

क्या है मीठी नदी घोटाला
मीठी नदी घोटाला मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed