फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dulquer Salmaan reveals his Father Mammootty can not comprehend his movie choices in the Industry

Dulquer Salmaan: पिता ममूटी को नहीं पसंद दुलकर सलमान के फिल्मों की पसंद, घर से निकलने का दे दिया था फरमान

Tue, 25 Jul 2023 07:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

दक्षिण सिनेमा में अपनी रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जानने वाले दुलकर सलमान ने 2015 में अपनी तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ की रिलीज के बाद साउथ में कई दर्शकों के दिल जीते थे। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनके पिता ममूटी को उनकी फिल्मों की पसंद पर हमेशा आपत्ति रही है।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan reveals his Father Mammootty can not comprehend his movie choices in the Industry
दुलकर सलमान - फोटो : social media

विस्तार

दुलकर सलमान सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पॉपुलर हैं। हिंदी सिनेमा में अभिनेता की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दक्षिण सिनेमा में अपनी रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जानने वाले दुलकर सलमान ने 2015 में अपनी तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ की रिलीज के बाद साउथ में कई दर्शकों के दिल जीते थे। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनके पिता ममूटी को उनकी फिल्मों की पसंद पर हमेशा आपत्ति रही है।

विज्ञापन

सलमान को स्टार की तरह नहीं देखती उनकी पत्नी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया कि जब उनके स्टारडम की बात आती है तो उनकी पत्नी जमीन से जुड़ी रहती हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी उनकी फीमेल फैंस को किस नजर से देखती हैं तो इसपर अभिनेता ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरी पत्नी ने पूरी तरह से स्वीकार किया है कि मैं एक अभिनेता या स्टार हूं। वह बस यही सोचती हैं कि वह काम पर जाते हैं और वापस आ जाते हैं। एक बार एक फीमेल स्टार ने उनसे तस्वीर लेने के लिए कहा तो उनकी पत्नी ने कहा कि यह लोग तुम्हें पर्सनली नहीं जानते, लेकिन मैंने तुम्हारा हर रूप देखा हुआ है।’

Sonam Kapoor: फैमिली एंटरटेनर फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं सोनम, कर रहीं रोचक स्क्रिप्ट की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को भी फिल्मों को लेकर थीं आपत्तियां
इंटरव्यू में आगे सलमान ने यह भी कहा कि उनके पिता को उनके फिल्मों के चुनाव को लेकर भी काफी आपत्तियां थीं। अभिनेता ने कहा, ‘वह खुद साल में लगभग पांच फिल्में करते हैं और मैं आम तौर पर इन लंबी आठ-नौ महीने की परियोजनाओं पर काम करता हूं, जिन्हें वह समझ नहीं पाते हैं। वह मुझसे कहते हैं कि अगर तुम साल में केवल एक ही फिल्म करोगे तो तुम मेरे घर नहीं आ सकते।'

Singham Again: 'सिंघम अगेन' को लेकर रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान, जल्द करेंगे आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा

विज्ञापन

जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह ने गाया गाना
आपको बता दें कि दुलकर सलमान ने प्रतिभाशाली गायिका जसलीन रॉयल के साथ अपने पहले हिंदी संगीत वीडियो की घोषणा की है। इसे पहले वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनके गाने का नाम हीरिये है। जिसका पोस्टर सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed