{"_id":"65dccfd33688b9e85a0d2604","slug":"dream-girl2-star-ayushmann-khurrana-opens-up-about-his-film-and-how-his-dad-suggested-to-choose-script-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना को याद है पिता की दी हुई सीख, बोले- फिल्म के लिए स्टोरी ही स्टार है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना को याद है पिता की दी हुई सीख, बोले- फिल्म के लिए स्टोरी ही स्टार है
Mon, 26 Feb 2024 11:29 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:29 PM IST
सार
अपनी पहली ही फिल्म से आयुष्मान खुराना दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने में कामयाब हुए थे। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अपने फिल्मी करियर के बारे में कई खुलासे करते नजर आए।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है। अभी तक आयुष्मान ने जितनी फिल्में की हैं उनमें से अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। अभिनेता ने साल 2012 में फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से आयुष्मान खुराना दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने में कामयाब हुए थे। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अपने फिल्मी करियर के बारे में कई खुलासे करते नजर आए।
पिता की दी हुई सीख रखते हैं याद
आयुष्मान खुराना जब भी कोई फिल्म करते हैं तो उस फिल्म की कहानी काफी अलग होती है। जब आयुष्मान से इस विषय में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'देखिए मेरे लिए किसी भी फिल्म में अपने किरदार से भी ज्यादा जरूरी उस फिल्म की कहानी है। अगर कहानी अच्छी होगी तो फिल्म हिट जरूर करेगी। मेरे पिता ने मुझे समझाया था कि फिल्म चुनते वक्त सबसे पहले उसकी कहानी को पढ़ना और फिर फिल्म साइन करना।'
रकुल-जैकी के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे ये सितारे?
विज्ञापन
फिल्म की स्टोरी ही स्टार है
आयुष्मान खुराना अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं आज भी कोई फिल्म साइन करने जाता हूं तो इस बात का ध्यान रखता हूं कि फिल्म की कहानी ओरिजनल हो। मुझे अगर कहानी पसंद आ जाती है तो मैं फिल्म साइन कर लेता हूं। मेरे लिए फिल्म की स्टोरी ही स्टार है।'
Bollywood Actress: एयर होस्टेस के किरदार में इन अभिनेत्रियों ने बटोरी सुर्खियां, हिट फिल्मों में आईं थीं नजर
आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट
साल 2023 में आयुष्मान की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे 'पूजा' के किरदार में नजर आए थे। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। कम बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 'बधाई हो 2' में नजर आने वाले हैं।