फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Donald Trump Biopic The Apprentice Ignites Controversy in Cannes Film Festival Over This Scene Know Details

The Apprentice: ट्रंप की 'द अप्रेंटिस' को लेकर 'कान' में खड़ा हुआ विवाद, इस विवादास्पद सीन से गर्म हुआ माहौल

Tue, 21 May 2024 08:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 21 May 2024 08:53 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप की बायोपिक फिल्म 'द अप्रेंटिस' का बीते दिन 'कान फिल्म फेस्टिवल' में फिल्म का प्रीमियर हुआ। इस दौरान इसके एक सीन को लेकर 'कान' में विवाद खड़ा हो गया। फिल्म निर्माता अली अब्बासी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सेबेस्टियन स्टैंन ने ट्रंप की भूमिका निभाई है।                        

विज्ञापन
Donald Trump Biopic The Apprentice Ignites Controversy in Cannes Film Festival Over This Scene Know Details
सेबेस्टियन स्टैंन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अभिनेता सेबेस्टियन स्टैंन की फिल्म 'द अप्रेंटिस' डोनाल्ड ट्रंप की बायोपिक फिल्म है। फिल्म निर्माता अली अब्बासी के निर्देशन में बन रही 'द अप्रेंटिस' में सेबेस्टियन स्टैंन ने ट्रंप की भूमिका निभाई है। फिल्म के कलाकारों में जेरेमी स्ट्रॉन्ग और मारिया बाकालोवा भी शामिल हैं। बीते दिन 'कान फिल्म फेस्टिवल' में फिल्म का प्रीमियर हुआ। इसके एक सीन को लेकर 'कान' में विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


फिल्म के इस सीन पर हुआ विवाद
फिल्म के एक सीन में ट्रंप का किरदार निभा रहे सेबेस्टियन अपनी तत्कालीन पत्नी इवाना यानी कि मारिया बाकालोवा को को जमीन पर गिरा देते हैं। इसके बाद उनके साथ जबर्दस्ती यौन संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। विवादास्पद सीन में इवाना अपने पति को एक किताब देती हैं। मगर दोनों के बीच जल्द ही विवाद होने लगता है, क्योंकि वह अपनी पत्नी से कहते हैं कि वह उनके अब उनके प्रति आकर्षित नहीं हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी को जमीन पर धक्का दे देते हैं।  
विज्ञापन


Sooryavansham: 'सूर्यवंशम' की रिलीज को 25 साल पूरे, जानिए किन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाई दोहरी भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियर में सितारों ने बिखेरा जलवा
कान में फिल्म के प्रीमियर के दौरान सेबेस्टियन स्टैंन और मारिया बाकालोवा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक से बढ़कर एक सभी सितारे 'कान फिल्म फेस्टिवल 2024' में जलवा बिखरते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीमियर में फिल्म के इस सीन को लेकर खूब विवाद हुआ। एक महिला ने फिल्म के इस सीन को बहुत खराब और घृणित बताया। साथ ही इसे बलात्कार की तरह बताया। एक अन्य महिला सहभागी ने सहमति जताते हुए इसे परेशान करने वाला यौन हमला बताया। 

स्क्रीन पर ज्यादा समय दिखे ये सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द अप्रेंटिस' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी लग सकती है, जिसकी देश के आधे हिस्से ने निंदा की है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म में ट्रंप के किरदार के अलावा जेरेमी स्ट्रॉन्ग के रॉय कोहन और बाकालोवा की इवाना ने अधिक स्क्रीन समय लिया है। 

Heeramandi: अदिती राव हैदरी के पसंदीदा अभिनेता हैं रणबीर कपूर, ‘बिब्बोजान’ ने बांधे भंसाली की तारीफों के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed