आर्मी के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आईं खुशबू पाटनी, इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगी दिशा पाटनी की बहन
Disha Patani Sister Khushboo Patani Host Reality New Show: दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। दिशा की बहन खुशबू भी अब एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा बन चुकी हैं। जल्द ही वह एक अलग तरह के रियलिटी शो को होस्ट करेंगी। जानिए, कौन सा है वो शो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर के पद से रिटायर हुईं। वह सोशल मीडिया पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग युवा लड़कियों को देती हैं। साथ ही सोशल वर्कर भी करती रहती हैं। अब एक रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ को होस्ट करेंगी। इस शो का पहला प्रोमो खूशबू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। इसमें इंफ्लुएंसर अभिषेक मल्हान भी उनके साथ रियलिटी शो को होस्ट करेंगे।
क्या है ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट?
खूशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का प्रोमो शेयर किया है। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग दिख रहा है। शो में नागालैंड की मशहूर कोनयाक ट्राइव के साथ कुछ इंफ्लुएंसर को रहना होगा। ट्राइब के साथ ही खाना-पीना, रहना और जीना होगा। यह शो उन इंफ्लुएंसर्स के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: दिशा पाटनी का रैंप वॉक करते वीडियो हुआ वायरल, इस बात को लेकर फैंस ने कर दिया ट्रोल
कब और कहां आएगा यह रियलिटी शो?
‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह शो 17 अप्रैल से दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस शो में खूशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान, कंटेस्टेंट्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालेंगे और एक नए कल्चर का एक्सपीरियंस करवाएंगे।