{"_id":"66697f2e7b91e9027804124e","slug":"disha-patani-birthday-celebrated-her-32-special-day-career-life-more-to-know-about-her-details-inside-kalki-28-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disha Patani Birthday: फिटनेस फ्रीक हैं दिशा पाटनी, तेलुगु फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Disha Patani Birthday: फिटनेस फ्रीक हैं दिशा पाटनी, तेलुगु फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत
Thu, 13 Jun 2024 07:08 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:08 AM IST
सार
बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री का जिक्र होता है तो, इस सूची में दिशा पाटनी का नाम सबसे पहले आता है। दिशा अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। दिशा ने बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। आज दिशा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से हिंदी फिल्म जगत में शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म से ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में बेहतरीन काम किया। बहरहाल, दिशा इन दिनों अपनी आगामी साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में दिशा एक्शन करती नजर आईं। उनका यह अब तक का सबसे अनोखा लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। दिशा सिर्फ फिल्मों की वजह से ही चर्चा में नहीं रहती, बल्कि वह अपनी बोल्डनेस और फिटनेस की वजह से भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। आज 13 जून को दिशा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
दिशा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं
दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। आज दिशा के इंस्टाग्राम पर 61.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, क्योंकि वह तो एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं। दरअसल, हुआ यूं कि जब दिशा इंजीनिरिंग की पढ़ाई कर रही थीं उस दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें मॉडलिंग कॉम्पटीशन के बारे में बताया था, जो जीते हुए कंटेस्टेंट को मुंबई ले जाएंगे। उन्होंने उस कॉम्पटीशन में अप्लाई किया और जीत भी गई। मुंबई में आकर दिशा एक एजेंसी से मिली और वही से उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
दिशा का जन्म और करियर
दिशा का जन्म 13 जून 1992 बरेली में हुआ था। उनकी शिक्षा बरेली में ही हुई है। बरेली में इनकी माता चिकित्सा विभाग और पिता पुलिस में थे। दिशा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी, जो वरुण तेज के साथ उनकी पहली फिल्म थी। 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' से दिशा ने हिंदी फिल्म जगत में अपनी शुरुआत की थी।
फिटनेस फ्रीक हैं दिशा
दिशा अक्सर अपनी फिटनेट के वीडियोज सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। दिशा खुदको फिट रखने के लिए रोजाना जिम में वर्कआउट करती है और साथ ही स्पेशल डाइट प्लान फॉलो करती हैं। साथ ही दिशा किक बॉक्सिंग भी करती हैं। इसके अलावा कार्डियो एक्सरसाइज जैसे डांसिंग, जिम्नास्टिक से अपने दिन की शुरुआत करती हैं।
दिशा ने 'एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी', 'कुंग फू योगा', 'वेलकम टू द न्यूयोर्क', 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'राधे', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा' समेत कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। दिशा के फैंस को उनकी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बेसब्री से इंतजार है। दिशा की इस फिल्म में उनके अलावा पैन इंडिया स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।