फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Joshy Joseph Reaction on harresment allegations in Malayalam film industry

Malayalam Industry: यौन शोषण आरोपों से जुड़े विवाद पर जोशी जोसेफ की प्रतिक्रिया, कहा- 'संकट में है इंडस्ट्री'

Fri, 30 Aug 2024 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जोशी जोसेफ ने मलयालम इंडस्ट्री में चल रहे यौन उत्पीड़न आरोप से जुड़े मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Director Joshy Joseph Reaction on harresment allegations in Malayalam film industry
निर्देशक जोशी जोसेफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

मलयालम इंडस्ट्री में इस वक्त उथल-पुथल का माहौल है। इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने फिल्म जगत की नामी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले को लेकर चल रहे विवाद पर अब मलयालम फिल्म निर्देशक जोशी जोसेफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आज सच में संकट है। 

विज्ञापन


बोले- 'मैंने घटनाओं का ब्यौरा दिया'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जोशी जोसेफ ने कहा, 'एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मेरे घर आया और हमारे बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। मैंने आईपीसी की धारा 161 के तहत शुरू से ही घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया। मैं मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत एक और बयान भी दूंगा, जो मैं करने का इरादा रखता हूं। हम 10 सितंबर को श्रीलेखा मित्रा को ला रहे हैं। आज मलयालम इंडस्ट्री वाकई एक संकट से गुजर रही है और हम पर आरोप लगाया जा रहा है'।
विज्ञापन

IC 814: 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने देखी पत्नी की 'आईसी 814', तारीफ कर कहा- मुझे आप पर गर्व है
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के बहाने बुलाकर की अभद्रता
मालूम हो कि बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत के खिलाफ सोमवार को कोच्चि सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उससे एक दिन पहले ही निर्देशक ने केरल स्टेट चलचित्र अकादमी से इस्तीफा दिया था। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त को भेजे गए एक ईमेल में मित्रा ने 2009 की एक घटना का विवरण दिया है। उन्होंने बताया कि वह पालेरिमानिक्कम  नाम की एक फिल्म में रोल के लिए चर्चा के सिलसिले में कोच्चि में थीं और इस फिल्म का निर्देशन रंजीत कर रहे थे। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि फिल्म पर चर्चा करने के लिए निर्देशक ने उन्हें कालूर कदावंथरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहां वे ठहरे हुए थे। फ्लैट में चल रही बातचीत के दौरान रंजीत ने उनका हाथ कसकर पकड़ लिया और फिर बाद में संबंध बनाने के इरादे से उनके शरीर पर हाथ फेरने लगे।

Stree 2: 'स्त्री 3' बनाने को लेकर अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक शुरू हो पाएगा अगली किस्त पर काम

पहले इस वजह से नहीं कराई थी शिकायत
श्रीलेखा ने बताया,'जैसे ही मुझे खतरे का अंदाजा हुआ मैं वहां से भागी और होटल आ गईं, जहां मैं ठहरी हुई थीं। मैंने अपना यह बुरा अनुभव अगले दिन स्क्रिप्ट राइटर जोशी जोसेफ को बताया। एक्ट्रेस ने अपनी लिखित शिकायत में यह भी कहा है, 'मुझे वापसी की टिकट नहीं दी गई थी, इसलिए मैंने जोशी जोसेफ से मदद मांगी।' एक्ट्रेस ने अपनी अब लिखित शिकायत देने को लेकर यह भी कहा कि वे कोलकाता से संबंध रखती हैं और उन्हें साउथ की लोकल लीगल प्रोसेस की समझ नहीं थी, इस कारण उन्होंने पहले शिकायत नहीं की थी। अब उन्होंने मेल के जरिए शिकायत दर्ज करवाई है। श्रीलेखा के अलावा और भी कई एक्ट्रेस ने चर्चित एक्टर और निर्देशकों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed