फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Aparna Sen wrote letter to Mamata Banerjee on women safety TMC leader Kunal Ghosh talk about this

Aparna Sen: निर्देशक अपर्णा सेन ने महिला सुरक्षा पर लिखा ममता बनर्जी को पत्र, टीएमसी नेता ने किया कटाक्ष

Fri, 10 Jan 2025 01:31 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:31 AM IST
सार

निर्देशक अपर्णा सेन ने महिला सुरक्षा मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इस पत्र के जवाब में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी कटाक्ष करते हुए अपनी बात सामने रखी है।

विज्ञापन
Director Aparna Sen wrote letter to Mamata Banerjee on women safety TMC leader Kunal Ghosh talk about this
बंगाली फिल्म उद्योग की निर्देशक अपर्णा सेन। - फोटो : ANI

विस्तार

निर्देशक और स्क्रीन राइटर अपर्णा सेन और पश्चिम बंगाल के 49 अन्य नागरिकों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में राज्य की मौजूदा व्यवस्था पर चिंता करते हुए महिलाओं पर हो रहे हमलों को लेकर बात की है।
विज्ञापन

महिला अपराधों को लेकर लिखा पत्र
प्रेस क्लब कोलकाता में निर्देशिका ने संवाददाताओं से कहा, आर जी कर से पहले और बाद में न्यू टाउन, बांकुरा, जयनगर, अलीपुरद्वार और अन्य जगहों पर ऐसी कई घटनाएं हुई थीं और हम ऐसी सभी चीजों को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि कोलकाता को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड का प्रमुख स्थान बन गया है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की लिस्ट में ये शहर सबसे ऊपर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लिखा पत्र
पिछले साल 9 अगस्त को यहां सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के पांच महीने बाद एक खुले पत्र में की गई थी। इस घटना को लेकर पत्र में लिखा गया कि लोगों ने सड़कों पर आकर प्रोटेस्ट किया। हम इस मामले पर कई तरह के कैंपेन चाहते हैं जिससे लोगों में जागरूकता आ सके।
 

Daaku Maharaaj: तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़, रद्द हुआ बालकृष्ण के 'डाकू महाराज' का प्री-रिलीज इवेंट

विज्ञापन

नहीं की इस्तीफे की मांग
पत्र में सभी ने लिखा कि कोई भी सरकार परफेक्ट नहीं होती है। हम मामले पर कार्रवाई चाहते हैं लेकिन किसी का इस्तीफा लेना हमारी मांग नहीं है। हमें वही सरकार मिलती है, जिसके हम लायक होते हैं। हमें जब सरकार चुनने का मौका मिले तब ही सोच समझकर वोट करना चाहिए। कोलकाता के अस्पताल पर हुई घटना को लेकर निर्देशक ने लिखा कि लोगों ने इस पर अपने विचार रखे लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

टीएमसी लीडर ने रखी अपनी बात
इस मामले पर टीएमसी लीडर कुणाल घोष ने भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अपर्णा सेन समेत सभी लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास शहर है। उन्होंने कहा, "अपर्णा सेन को लेफ्ट में रूल करते हुए 34 साल हो गए। इस दौरान सभी स्थितियों के बारे में उन्हें पता होगा, जब बंटाला जैसी घटनाएं घटित हुई थीं। वह उन दिनों के बारे में कुछ क्यों नहीं कहतीं?"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed