{"_id":"65cca04cbb82ddf63f036779","slug":"director-ahammed-khabeer-shared-kerala-crime-files-season-2-first-poster-click-here-to-know-more-details-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Crime Files Season 2: 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन होगी स्ट्रीम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kerala Crime Files Season 2: 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन होगी स्ट्रीम
Wed, 14 Feb 2024 04:43 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:43 PM IST
सार
साल 2023 में आई वेब सीरीज 'केरला क्राइम फाइल्स' भी काफी लोकप्रिय हुई थी। दर्शक बेताबी से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब शो के मेकर्स ने 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो के पोस्टर को रिलीज करते हुए, नए सीजन की घोषणा की है।
विज्ञापन
केरला क्राइम फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के आ जाने के बाद बॉलीवुड में काफी वेब सीरीज बनने लगे हैं। बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी वेब सीरीज के निर्माण में पीछे नहीं है। दर्शकों को भी अलग-अलग विषयों पर बन रहे ये वेब सीरीज काफी पसंद आ रहे हैं। साल 2023 में आई वेब सीरीज 'केरला क्राइम फाइल्स' भी काफी लोकप्रिय हुई थी। दर्शक बेताबी से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब शो के मेकर्स ने 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो के पोस्टर को रिलीज करते हुए, नए सीजन की घोषणा की है।
सीजन दो का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन एक में अभिनेता अजु वर्गीस और लाल ने अपने एक्टिंग से दर्शकों को चकित कर दिया था। दर्शकों को इस सीरीज की कहानी भी काफी पसंद आई थी। अब शो के निर्देशक अहमद कबीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्टर जारी करते हुए शो के दूसरे सीजन के बारे में फैंस को अप्डेट किया है। सोशल मीडिया पर 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का यह पोस्टर काफी वायरल हो रहा है। कई दर्शक कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Lahore 1947: राजकुमार संतोषी ने 37 ऑडिशन के बाद किया कलाकार का चुनाव, दर्शक नाम जानने को हैं बेताब
विज्ञापन
क्या अजु वर्गीस और लाल होंगे इस सीजन में
निर्देशक अहमद कबीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो की आधिकारिक घोषणा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, हम 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो के साथ वापस आ रहे हैं, जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।' वहीं, पोस्टर पर सिर्फ पुलिस अधिकारी की टोपी और उसमें एक स्टेडियम बना हुआ दिख रहा है। जिससे यह साफ नहीं हो पाया है कि इस सीजन में अजु वर्गीस और लाल होंगे या नहीं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में कई नए कलाकारों की भी एंट्री होने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस सीजन में गोकुल सुरेश भी नजर आएंगे।
वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचीं अक्षरा
कहां होगी 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो स्ट्रीम
'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का निर्माण अमहद कबीर ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'मंकी बिजनेस सिनेमाज' के बैनर तले किया है। वहीं, बाहुल रमेश ने शो की कहानी लिखी है। यह शो डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम करने वाली है। जल्द ही मेकर्स 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो के रिलीज की घोषणा करने वाले हैं।