Diljit Dosanjh: ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू से पहले इस दुविधा में दिलजीत दोसांझ, फैंस से मांगी सलाह
Met Gala 2025: पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ‘मेट गाला 2025’ में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही गायक एक दुविधा में भी हैं कि जिसके लिए उन्होंने फैंस से एक पोस्ट करते हुए सलाह भी मांगी है।
विस्तार
पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ‘मेट गाला 2025’ में हिस्सा लेने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ कार्यक्रम में क्या पहन कर जाए इसे लेकर वह दुविधा में हैं। गायक और अभिनेता ने अपनी इस दुविधा को प्रशंसकों के साथ सोमवार को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की और फैंस से पूछा कि वह ‘मेट गाला 2025’ में क्या पहन कर जाए।
प्रशंसकों को बताई दुविधा
सोमवार को दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने मेट गाला आयोजकों से प्राप्त उपहारों को दिखाया। इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अपना उत्साह जताया। वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, कल मेट गाला, ‘मुझे बताओ कि कल क्या पहनना है?’ इस वीडियो में दिलजीत ने ‘मेट गाला’ से मिले इन्विटेशन कार्ड को भी पढ़ा।
View this post on Instagram
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: प्रेग्नेंट पत्नी कियारा के स्पोर्ट में न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ, मेट गाला में करेंगे डेब्यू
प्रशंसकों ने दिए सुझाव
दिलजीत के वीडियो शेयर करते ही उनके फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ ने उन्हें सुझाव भी दिया। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘मेट गला पंजाबी आ गए ओए।’ एक और प्रशंसक ने सुझाव देते हुए लिखा ‘कुर्ता चादरा’, एक अन्य ने उन्हें ब्लैक सूट पहनने का सुझाव दिया। कुछ फैंस ने उनके ‘मेट गाला 2025’ में हिस्सा लेने के पर गर्व भी जताया।
यह खबर भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- जो चोर होते हैं...
ये भारतीय हो रहे मेट गाला में शामिल
अमेरिका में होने वाले इस इवेंट में कई भारतीय कलाकार शामिल होने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ का नाम शामिल है। हालांकि, किंग खान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं और कियारा आडवाणी भी अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही हैं। इस बीच, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ रहने के लिए न्यूयॉर्क शहर पहुंच गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.