फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh and American Rapper NLE Choppa Muhammad Ali Teaser Out Song released on This Day

Diljit Dosanjh: 'मुहम्मद अली' गाने का टीजर हुआ जारी, अमेरिकन रैपर संग इस दिन धमाका करेंगे दिलजीत दोसांझ

Thu, 25 Jul 2024 03:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 25 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ और एनएलई चोप्पा का गाना मुहम्मद अली का टीजर आज जारी कर दिया गया है। पंजाबी गायक ने अपने सोशल मीडिा अकाउंट पर टीजर साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh and American Rapper NLE Choppa Muhammad Ali Teaser Out Song released on This Day
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विदेशों में भी उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट का जलवा ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलजीत जल्द ही अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ अपना नया गाना ला रहे हैं। उन्होंने फैंस को उत्साहित करते हुए इस गाने की एक झलक साझा की है। गायक-अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर जारी किया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना

दिलजीत दोसांझ और एनएलई चोप्पा का गाना मुहम्मद अली 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस गाने के टीजर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। आज गुरुवार को दिलजीत दोसांझ ने इस गाने की वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, 'सरप्राइज।' दिलजीत ने इस गाने में अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा के साथ कोलेब किया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन


इन गानों के लिए जाने जाते हैं रैपर एनएलई

अमेरिकी रैपर एनएलई चोप्पा कैपो, वॉक एम डाउन, गो स्टुपिड और नैरो रोड जैसे अपने हिट गानों के लिए लोकप्रिय हैं। आगामी गाना मुहम्मद अली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पहली साझेदारी को दर्शाता है। दिलजीत के पिछले अंतरराष्ट्रीय सहयोगों में यह एक और गाना शामिल हो जाएगा। इसमें मेरिकी रैपर साविती, ऑस्ट्रेलियाई गायक और गीतकार सिया और प्रसिद्ध गायक एड शीरन भी शामिल हैं।


Anant Radhika Wedding: अब लंदन में चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न, मुकेश अंबानी ने बुक किया सात सितारा होटल


सरदार जी 3 में नजर आएंगे अभिनेता

इस गाने के अलावा दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 समेत कई अन्य प्रोजेक्ट पर ध्यान बनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। साथ ही इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। ये फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होगी। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सरदार फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2015 और दूसरी किस्त 2016 में रिलीज हुई थी।  

Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed