{"_id":"66a21a7c1912f5722f07edb8","slug":"deadpool-and-wolverine-20th-century-fox-disney-x-men-hugh-jackman-knows-internet-theories-ryan-reynolds-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज
Thu, 25 Jul 2024 03:28 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:28 PM IST
सार
साल 2019 में जब 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय हुआ था तब ये मर्जर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बेहद बड़ा बदलाव लेकर आया। इस मर्जर के चलते 20th सेंचुरी फॉक्स के कई फेमस फ्रेंचाइजीज, डिज्नी में आ गए और इन सब में से "एक्स-मेन" का किरदार सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित है। और बस, तभी से दोनों के इस विलय के बाद से ही इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फैंस और एक्सपर्ट्स द्वारा एक्स-मेन के भविष्य को लेकर ढ़ेर सारी थ्योरीज और गॉसिप शुरू हो गई।
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20th सेंचुरी फॉक्स को डिज्नी ने 71.3 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसका नतीजा हुआ कि "एक्स-मेन", "फैंटास्टिक फोर", और "डेडपूल" जैसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी सुपर फेमस MCU का हिस्सा बन गए। इस मर्जर ने फैंस को यह उम्मीद भी दे दी कि अब उनके मनपसंद एक्स-मेन समेत अन्य किरदार, आने वाले समय में एवेंजर्स के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। चलिए तो फिर तेजी से एक नजर डालते हैं एक्स-मेन से जुड़ी प्रमुख थ्योरीज पर....
एक्स-मेन की MCU में एंट्री:
ढेर सार फैंस मानते हैं कि अब MCU में जल्द ही एक्स-मेन की एंट्री होगी। इस थ्योरी की मानें तो एक्स-मेन को एक नए और फ्रेश तरीके से पेश किया जाएगा, जिससे वह एवेंजर्स के साथ बेहतरीन ढंग से जुड़ जाएगा।
इसमें मल्टीवर्स का कनेक्शन भी है
डिज्नी की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जैसी फेमस फिल्मों में मल्टीवर्स के कॉन्सेप्ट को पेश करने के साथ ही थ्योरी भी और मजबूत हो गई कि एक्स-मेन कैरेक्टर्स को मल्टीवर्स के जरिये MCU में लाया जाएगा।
विज्ञापन
हाउस ऑफ एम की स्टोरीलाइन पर भी नजर
कई ऐसे भी फैंस हैं, जिनका मानना है कि MCU की वांडा मैक्सिमॉफ यानी स्कार्लेट विच की कहानी 'हाउस ऑफ एम स्टोरीलाइन' पर आधारित हो सकती है। इसमें वह रियलिटी को बदलकर म्यूटेंट्स को पैदा करती है और अगर ऐसा होता है तो यह स्टोरीलाइन एक्स-मेन को MCU में पेश करने का एक जबर्दस्त तरीका हो सकता है।
कहीं हो ना जाएं फैंटास्टिक फोर के साथ कनेक्शन
कुछ फैंस थ्योरीज के मुताबिक फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन का कनेक्शन भी कमाल कर सकता है। फैंस मानते हैं कि फैंटास्टिक फोर की किसी फिल्म में एक्स-मेन का कैमियो हो सकता है और इससे उनकी MCU में बेहतरीन एंट्री होगी।
डेडपूल का MCU में पदार्पण
एक्स-मेन यूनिवर्स का हिस्सा यानी डेडपूल की MCU में शामिल होने कंफर्म हो चुका है। ढेरों फैंस तो केवल इस बात पर उछले जा रहे हैं कि डेडपूल अपने यूनिक ह्यूमर और ब्रेकिंग-द-फोर्थ-वाल स्टाइल से आख़िर MCU में कैसे फिट होगा।
अलग-अलग है फैंस की अपेक्षाएं
एक्स-मेन के फैंस डिज्नी से हाई क्वालिटी और नई कहानियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फैंस चाहते हैं कि उनके पसंदीदा कैरेक्टर्स को सम्मानपूर्वक और सही ढंग से पेश किया जाए। इसके साथ ही उनकी कहानियों को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए।
लाख टके की आखिरी बात
20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में मर्जर एक्स-मेन के फैंस के लिए ना जाने कितनी ही नई संभावनाओं और रोमांचक कहानियों का दरवाजा खोल देता है। इंटरनेट पर एक के बाद एक आ रही थ्योरीज और गॉसिप से यह तो साफ है कि फैंस एक्स-मेन को MCU में जल्द से जल्द देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ऐसे में अब डिज्नी और मार्वल के पास यह एक शानदार मौका है कि वे इस मर्जर को एक नए युग की शुरुआत के रूप में इस्तेमाल करते हुए एक्स-मेन को एक नई पहचान दें।