फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धुरंधर 2' का दबदबा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'पठान' को छोड़ा पीछे

Fri, 27 Mar 2026 08:21 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 27 Mar 2026 08:21 AM IST
सार

Box Office Report: 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आठ दिनों में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन कैसा है?

विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh
धुरंधर 2, उस्ताद भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का दबदबा है। यह फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले हफ्ते में इसने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली थी। 19 मार्च को यह फिल्म रिलीज हुए थी। आइए जानते हैं गुरुवार को इसने और पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन


Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू
विज्ञापन

 

Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपए से शुरुआत की। 
  • दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 113 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  • चौथे दिन रविवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन करते हुए 114.85 करोड़ रुपए कमाए।
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपये तक रही। 
  • छठे दिन मंगलवार को इसने 56.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • सातवें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 47.70 करोड़ रुपए ही रही।

Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का कुल कलेक्शन
आठवें दिन यानी गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज में 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 250-300 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन

Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'पठान' को छोड़ा पीछे
जहां भारत में 'धुरंधर 2' अच्छा कलेक्शन कर रही वहीं वर्ल्डवाइड भी इसका बोलबाला है। आठवें दिन तक इसने दुनियाभर में 1088 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर के कलेक्शन के मामले में इसने 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। 'पठान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.3 करोड़ रुपये है।

धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर ने पहले वीकएंड पर कुल 466 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं फिल्म ने आठ दिनों में कितना कलेक्शन किया है?
 
दिन कलेक्शन
पांचवें दिन 64 करोड़ रुपये
छठे दिन 58 करोड़ रुपये 
सातवें दिन 49 करोड़ रुपये
आठवें दिन 53 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 box office collection on day 8 total earning of ustaad bhagat singh
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन
'धुरंधर 2' के सामने बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आखिरी सांसे गिन रही है। इस फिल्म ने आठवें दिन 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 66.97 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed